Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन
    Breaking News

    Jamshedpur News :जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया” के माध्यम से साकार करने की दिशा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में लोकप्रिय सांसद बिद्युत बरण महतो की गरिमामयी उपस्थिति से खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह दोगुना हो गया।

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरयू राय (विधायक, जमशेदपुर पश्चिम), पूर्णिमा दास साहू (विधायक, जमशेदपुर पूर्वी) एवं सुधांशु ओझा (जिला भाजपा अध्यक्ष) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

    इस अवसर पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया संकल्प को धरातल पर उतारने की एक सार्थक पहल है। उन्होंने युवाओं से खेल और योग को अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राज्य, शहर और देश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य देश की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है।

    विधायक सरयू राय ने कहा कि झारखंड आज क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल जैसे खेलों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और इस तरह के आयोजनों से भविष्य में और अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आएंगे, जो देश का गौरव बढ़ाएंगे। विधायक पूर्णिमा साहू ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव यह संदेश देता है कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है।

    Train Route Change :बागडिही स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, नवंबर में 5 ट्रेनें रद्द और उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

    सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत मैराथन, बैडमिंटन, खो-खो, योगासन, कबड्डी, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग एवं फुटबॉल सहित कुल आठ खेलों का आयोजन किया गया। सभी खेलों के प्रशिक्षकों एवं आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संबोधन खिलाड़ियों, कोचों, अभिभावकों और उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने सुना। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और आने वाले दिनों में भारत कई विश्वस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने जा रहा है। उन्होंने अहमदाबाद में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का भी उल्लेख किया।

    सांसद खेल महोत्सव में विभिन्न खेलों के लिए करीब 15,000 लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि लगभग 10,000 खिलाड़ियों ने प्रत्यक्ष रूप से जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में भागीदारी की।

    Jamshedpur NEWS : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, 7 जिलों के 154 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    इस आयोजन में विशेष योगदान के लिए क्रीड़ा भारती के प्रदेश सचिव राजीव कुमार, भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह ‘बंटी’ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में मेनका सरदार, चंद्रशेखर मिश्रा, अनिल सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, चित्तरंजन वर्मा, गुंजन यादव, दीपु सिंह, मारुति नंदन पांडे, प्रशांत पोद्दार, विनोद राय, रविंद्र सिंह, आनंद कुमार, अमित मिश्रा, सूरज साव, नितीश कुशवाहा, चिंटू सिंह, नागेंद्र पांडे, राम प्रसाद जायसवाल, अर्जुन शर्मा, गोपाल जायसवाल, बलबीर मंडल, प्रभाकर प्रसाद, अभय चौबे सहित सांसद खेल महोत्सव के संयोजक संजीव कुमार और सैकड़ों की संख्या में खेलप्रेमी व नागरिक उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Badminton Bidyut Baran Mahato Fit India Football Jamshedpur Jamshedpur Lok Sabha Jamshedpur news Jamshedpur today news Kabaddi Khelo India Marathon Michael John Auditorium Narendra Modi Nation Building purnima das sahu Sansad Khel Mahotsav saryu rai Sports Talent Sudhanshu Ojha Viksit Bharat Young Athletes कबड्डी खेल प्रतिभा खेलो इंडिया जमशेदपुर लोकसभा नरेंद्र मोदी पूर्णिमा दास साहू फिट इंडिया फुटबॉल बिद्युत बरण महतो बैडमिंटन माइकल जॉन ऑडिटोरियम मैराथन युवा खिलाड़ी राष्ट्र निर्माण विकसित भारत सरयू राय सांसद खेल महोत्सव सुधांशु ओझा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Train Route Change :बागडिही स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, नवंबर में 5 ट्रेनें रद्द और उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, 7 जिलों के 154 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : डायल-112 पर 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही पुलिस, अगस्त में 1,746 शिकायतों का शत-प्रतिशत निपटारा

    September 4, 2026
    Recent Post

    Train Route Change :बागडिही स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, नवंबर में 5 ट्रेनें रद्द और उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, 7 जिलों के 154 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : डायल-112 पर 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही पुलिस, अगस्त में 1,746 शिकायतों का शत-प्रतिशत निपटारा

    September 4, 2026

    Indian Railways:शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त AC-3 कोच, इन तारीखों में यात्रियों को मिलेगा लाभ

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : XLRI में डॉक्टोरल शोधार्थियों के लिए Journal of Management Studies प्रकाशन कार्यशाला आयोजित

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group