Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :श्रावण की तीसरी सोमवारी को निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा, काशी की तर्ज पर होगी महाआरती
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :श्रावण की तीसरी सोमवारी को निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा, काशी की तर्ज पर होगी महाआरती

    श्रावण की तीसरी सोमवारी को निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा, काशी की तर्ज पर होगी महाआरती पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की तैयारियों की समीक्षा, सूर्य मंदिर समिति ने तैयारियां की तेज
    News DeskBy News DeskJuly 21, 2025Updated:July 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। पवित्र श्रावण मास की तृतीय सोमवारी 28 जुलाई (सोमवार) को आयोजित होने वाली सामूहिक जलाभिषेक यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं, बैठक में समिति के पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्यों के साथ युवा सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान जलाभिषेक यात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। जलाभिषेक यात्रा में श्रद्धालुओं की सहभागिता, कलश वितरण, जलार्पण, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, भजन मंडली, झांकी, प्रसाद वितरण, काशी के गंगा घाट की तर्ज पर होने वाले महाआरती सहित तमाम बिंदुओं पर योजनाबद्ध तैयारी सुनिश्चित की गई।

    READ MORE :Share Market: शेयर बाजार में गिरावट पर लगा विराम, Sensex 443 अंक चढ़ा, Nifty 25,000 अंक के पार

    सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 28 जुलाई को सुबह 7 बजे सभी शिवभक्त बारीडीह बस्ती स्थित हरि मंदिर मैदान में एकत्रित होंगे। वहां से सभी श्रद्धालु जलपात्र में जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय पहुंचेंगे, जहां भोलेनाथ का सामूहिक जलाभिषेक किया जाएगा। जलाभिषेक के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए सोन मंडप परिसर में महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। यात्रा की भव्यता बढ़ाने हेतु मंदिर समिति द्वारा सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल मंगवाया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। इस दौरान भजन मंडली द्वारा झांकी और शिवभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति भी दी जाएगी, जिससे यात्रा का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहेगा।

    वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने समिति की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन धार्मिक होने के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का भी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा और जनभागीदारी से यह यात्रा हर वर्ष नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि जलाभिषेक यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    READ MORE :झारखंड में अगले कुछ दिन भारी बारिश का अलर्ट, 24 को जमशेदपुर में भारी बारिश

    महासचिव अखिलेश चौधरी ने बताया कि तीसरी सोमवारी के संध्याकाल में काशी के गंगा घाट की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन होगा। इस विशेष आयोजन के लिए 28 जुलाई को संध्या 6:30 बजे बनारस से 15 सदस्यीय प्रशिक्षित मंडली सूर्यधाम आएंगे, जो पारंपरिक वाद्ययंत्रों, शंखध्वनि, दीपमालाओं और मंत्रोच्चार के साथ दिव्य महाआरती संपन्न कराएंगे। इस दौरान आतिशबाजी भी की जाएगी।

    बैठक में मंच संचालन मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन सह कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने किया।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, शशिकांत सिंह, कंचन दत्ता, रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी, खेमलाल चौधरी, पवन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पप्पू सिंह, अप्पा राव, अभिमन्यु सिंह, जीवन साहू, युवराज सिंह, हेमंत सिंह, रमेश नाग, अमित सिंह, कुमार अभिषेक, करफु पोद्दार, अनिकेत रॉय समेत सैकड़ों अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ganga Aarti Style Mahayatra Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Raghubar Das Shiv Yatra Sawan Shiv Jalabhishek Yatra Jamshedpur Shravan Somvari Special Program Shravan Somwari Mahotsav Surya Mandir Baridih Shiv Abhishek काशी आरती जमशेदपुर श्रावण जलाभिषेक यात्रा जमशेदपुर सिदगोड़ा जलाभिषेक यात्रा 2025 सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group