Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, हजारों शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, हजारों शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक

News DeskBy News DeskAugust 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर,। पवित्र श्रावण मास की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम शिवालय में होने वाले सामूहिक जलाभिषेक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूर्य मंदिर समिति की ओर से पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और केसरिया ध्वजों से सजाया गया है। सोमवार को बारीडीह हरि मंदिर मैदान से हजारों शिवभक्त सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर सूर्यधाम शिवालय पहुंचेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

सुबह 7:30 बजे से शुरू होगी जलाभिषेक यात्रा

सामूहिक जलाभिषेक यात्रा के लिए श्रद्धालु सोमवार सुबह 7:30 बजे से बारीडीह हरि मंदिर मैदान में जुटेंगे। यहां 11 सदस्यीय पंडितों का दल वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं को गंगाजल से जलाभिषेक का संकल्प कराएगा। इसके बाद हजारों श्रद्धालु कतारबद्ध होकर सूर्यधाम शिवालय के लिए रवाना होंगे।

यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री और सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, विधायक पूर्णिमा साहू सहित शहर के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। भक्तिमय संगीत, आकर्षक झांकियां और पुष्पवर्षा यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहेंगी।

25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद

जलाभिषेक के बाद सोन मंडप परिसर में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के अनुसार 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद तैयार किया गया है। प्रसाद वितरण के लिए 20 काउंटर और पेयजल के लिए 15 काउंटर लगाए गए हैं।

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले- देश की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी

महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग से बैरिकेडिंग की गई है। प्रसाद वितरण व्यवस्था में गोलमुरी, बर्मामाइंस और साकची पूर्वी क्षेत्र के श्रद्धालु सदस्य सहयोग करेंगे। व्यवस्था से जुड़े पवन अग्रवाल, मनोज श्रीवास्तव और बंटी अग्रवाल ने बताया कि प्रसाद वितरण के दौरान स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

काशी की तर्ज पर होगी भव्य महाआरती

तीसरी सोमवारी की शाम सूर्यधाम परिसर में काशी के गंगा घाट की तर्ज पर भव्य महाआरती आयोजित की जाएगी। शाम 6:30 बजे से होने वाली इस महाआरती के लिए बनारस से 15 सदस्यीय प्रशिक्षित मंडली जमशेदपुर पहुंचेगी।

छठ घाट तालाब परिसर में पारंपरिक वाद्ययंत्रों, शंखध्वनि, दीपमालाओं और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाआरती संपन्न होगी। आयोजन के दौरान शानदार आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

Jamshedpur: ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस के तहत साकची और ओलीडीह में कार्रवाई, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष ध्यान

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सूर्य मंदिर समिति ने सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी है। जलाभिषेक यात्रा के दौरान दो एंबुलेंस और मेडिकल टीम तैनात रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

सूर्य मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने बताया कि जलाभिषेक यात्रा को सफल बनाने के लिए गठित विभिन्न उप-समितियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले- देश की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी

October 6, 2026

Jamshedpur: ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस के तहत साकची और ओलीडीह में कार्रवाई, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

October 6, 2026

Jharkhand Highcourt ने बांग्लादेशी महिला को निर्वासित नहीं किए जाने पर केंद्र से जवाब मांगा

October 6, 2026
Recent Post

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले- देश की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी

October 6, 2026

Jamshedpur: ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस के तहत साकची और ओलीडीह में कार्रवाई, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

October 6, 2026

Jharkhand Highcourt ने बांग्लादेशी महिला को निर्वासित नहीं किए जाने पर केंद्र से जवाब मांगा

October 6, 2026

Tata Steel NINL की सालाना क्षमता 50 लाख टन बढ़ाने में जुटी कंपनी, IFQM के कार्यक्रम में बोले MD टीवी नरेंद्रन

October 6, 2026

Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 120 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group