Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सरयू राय के नेतृत्व में निकला विशाल मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद का किया आह्वान
    Breaking News

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सरयू राय के नेतृत्व में निकला विशाल मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद का किया आह्वान

    बिष्टुपुर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, न्याय की मांग को लेकर गूंजे नारे
    News DeskBy News DeskJuly 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर । चर्चित डीडी बार हत्याकांड के विरोध में गुरुवार की शाम विधायक सरयू राय के नेतृत्व में बिष्टुपुर क्षेत्र में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस माइकल जॉन ऑडिटोरियम से शुरू होकर बिष्टुपुर मेन रोड होते हुए पुनः माइकल जॉन ऑडिटोरियम परिसर में संपन्न हुआ। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया।

    प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर करनी सेना के अध्यक्ष हिमांशु सिंह को न्याय दिलाने की मांग लिखी गई थी। पूरे मार्ग में “जमशेदपुर प्रशासन होश में आओ”, “वीर सरयू जिंदाबाद”, “कल जमशेदपुर बंद रहेगा” और “हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है” जैसे नारे गूंजते रहे।

    3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान, आवश्यक सेवाओं को रखा गया मुक्त

    विधायक सरयू राय ने शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बंद से सभी अत्यावश्यक सेवाओं को मुक्त रखा गया है ताकि आम नागरिकों को आवश्यक सुविधाओं में परेशानी न हो।

    मशाल जुलूस में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिसने इस आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन का संकेत दिया।

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्थगित की 3 जुलाई की परीक्षाएं

    मीडिया से बातचीत के दौरान सरयू राय ने कहा कि उनकी अपील पर कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने 3 जुलाई को आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों और शहर की परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

    “पुलिस की तत्परता होती तो हिमांशु सिंह आज जीवित होते” : सरयू राय

    सरयू राय ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पुलिस ने समय पर तत्परता दिखाई होती, तो हिमांशु सिंह की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन के शिथिल और लापरवाह रवैये के कारण शहर में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है।

    उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में चाकूबाजी, चापड़बाजी और अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बन गया है।

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    अवैध कारोबार और अड्डेबाजी को लेकर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

    सरयू राय ने आरोप लगाया कि शहर में अवैध अड्डेबाजी, अवैध शराब कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियां खुलेआम संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों को रोकने के बजाय पुलिस प्रशासन की ओर से संरक्षण मिलने के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि “जब पानी सिर से ऊपर चला जाता है, तब जनता को संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ता है।” उनके अनुसार, 3 जुलाई का जमशेदपुर बंद शहर की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने और सरकार को चेतावनी देने का एक लोकतांत्रिक प्रयास है।

    विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने लिया हिस्सा

    मशाल जुलूस में सुबोध श्रीवास्तव, शंभू सिंह, शिवशंकर सिंह, कन्हैया सिंह, आशुतोष राय, कुलविंदर सिंह पन्नू, मुकुल मिश्रा, नीरज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, पुतुल सिंह, अमित शर्मा, अजय कुमार, संजय तिवारी, ललन द्विवेदी, सुरंजन राय, कमलेश मुखी, अमृता मिश्रा, ऊषा यादव, रीना डे, भास्कर मुखी, दुर्गा राव, प्रकाश कोया, सतीश सिंह, राजेश प्रसाद, अर्जुन यादव, आकाश शाह, तारक मुखर्जी, दिनेश सिंह, बबलू कुमार, प्रवीण सिंह, चुन्नू भूमिज, लालू गौड़, दीपक गौड़, संजीव सिंह, अशोक सिंह, विनोद सिंह, मनोज सिंह, शंकर कर्मकार, विजय राव, एम. चंद्रशेखर राव, सन्नी सिंह, विकास साहनी, गणेश चंद्रा और विकास रजक सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।


    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bistupur News breaking news jamshedpur Crime News Jharkhand DD Bar Case DD Bar Jamshedpur east singhbhum news Himanshu Singh Murder Case Jamshedpur Bandh jamshedpur crime news Jamshedpur latest update Jamshedpur news Jamshedpur protest Jamshedpur Viral News Jharkhand news Jharkhand Politics Karni Sena Kolhan university Law and order Jharkhand police negligence Saryu Roy Trending News Jharkhand करनी सेना कोल्हान विश्वविद्यालय जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर बंद झारखंड न्यूज बिष्टुपुर समाचार मशाल जुलूस सरयू राय हिमांशु सिंह हत्याकांड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित वायरलेस मैदान पार्क की बदहाल स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, रेलवे  को सौंपा मांग पत्र

    July 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित वायरलेस मैदान पार्क की बदहाल स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, रेलवे  को सौंपा मांग पत्र

    July 2, 2026

    Chaibasa NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में ‘शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ पर विशेष व्याख्यान, AI को बताया भविष्य की शिक्षा और करियर का आधार

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: मानसून से पहले एक्शन मोड में JNAC, नगर आयुक्त ने नाला सफाई अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

    July 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group