Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»JAMSHEDPUR NEWS :रांगामाटिया से जोजोगोड़ा तक बनेगी पक्की सड़क, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास
Headlines

JAMSHEDPUR NEWS :रांगामाटिया से जोजोगोड़ा तक बनेगी पक्की सड़क, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

News DeskBy News DeskJuly 4, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: पोटका प्रखंड अंतर्गत हेंसल आमदा पंचायत के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र रांगामाटिया से जोजोगोड़ा होते हुए पोड़सागोड़ा तक अब पक्की सड़क का सपना साकार होने जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजना का शिलान्यास गुरुवार को स्थानीय विधायक संजीव सरदार ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से किया। इलाके में मूसलधार बारिश के बावजूद शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने हर्ष व्यक्त किया।

READ MORE :श्रावणी मेला के अवसर पर 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, देखें लिस्ट

विधायक बोले — हेमंत सोरेन की अबुआ सरकार हर गाँव तक विकास की रौशनी पहुंचा रही है

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि यह सड़क निर्माण ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हो रही है। आज़ादी के बाद पहली बार इस क्षेत्र को पक्की सड़क की सौगात मिल रही है। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि मुझे ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने और उनके जीवन में विकास की किरण बिखेरने का अवसर मिला।” उन्होंने आगे कहा कि पोटका विधानसभा क्षेत्र में हर गांव तक पक्की सड़क, स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं।

Tata Group के भीतर चल रहे विवाद के बीच सर दोराबजी Tata Trust ने श्रीनिवासन, विजय सिंह की शिकायतों पर चैरिटी कमिश्नर को दिया जवाब

READ MORE :Devghar: 11 जुलाई से देवघर में जुटने लगेंगे कांवरिये, शिव भक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने जारी किये दिशा निर्देश, प्रसाद सामग्री की कीमत निर्धारित

5.06 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, मोरबल कंस्ट्रक्शन करेगा निर्माण, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

यह सड़क निर्माण कार्य कुल 5.06 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी मोरबल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है। सड़क निर्माण से न केवल क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, बल्कि निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Smartphone Sell Down: स्मार्टफोन की बिक्री 26% गिरी, 2016 के बाद किसी तीसरी तिमाही में सबसे कम बिक्री, Samsung फिर शीर्ष पर

शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षद सविता सरदार, मुखिया अर्धेंदु सरदार, ग्राम प्रधान बलराम सरदार, पूर्व पार्षद हीरामणी मुर्मू, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन, हितेश भकत, संग्राम मार्डी, मेघराज मार्डी, कमललोचन भंज, राजाराम मार्डी, फागु हेंब्रम, रामू टुडू, पूर्व मुखिया चंका सरदार, मनोरंजन सरदार, मनोहर सरदार, सहदेव भूमिज, शामु सोरेन, दीपांकर सीट, सागर सीट, पूर्ण दास, मुकेश सीट समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने विधायक संजीव सरदार की विकासशील सोच और तत्परता की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group के भीतर चल रहे विवाद के बीच सर दोराबजी Tata Trust ने श्रीनिवासन, विजय सिंह की शिकायतों पर चैरिटी कमिश्नर को दिया जवाब

October 21, 2026

Smartphone Sell Down: स्मार्टफोन की बिक्री 26% गिरी, 2016 के बाद किसी तीसरी तिमाही में सबसे कम बिक्री, Samsung फिर शीर्ष पर

October 21, 2026

Share Bazar: वैश्विक बाजारों से मिले समर्थन से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी में एक प्रतिशत तक की उछाल

October 21, 2026
Recent Post

Tata Group के भीतर चल रहे विवाद के बीच सर दोराबजी Tata Trust ने श्रीनिवासन, विजय सिंह की शिकायतों पर चैरिटी कमिश्नर को दिया जवाब

October 21, 2026

Smartphone Sell Down: स्मार्टफोन की बिक्री 26% गिरी, 2016 के बाद किसी तीसरी तिमाही में सबसे कम बिक्री, Samsung फिर शीर्ष पर

October 21, 2026

Share Bazar: वैश्विक बाजारों से मिले समर्थन से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी में एक प्रतिशत तक की उछाल

October 21, 2026

Jamshedpur: कदमा में पेट्रोल पंप के पास पंडाल घूमने आए कुछ लोगों के बीच विवाद, जमकर हुई मारपीट, पथराव, कई लोग जख्मी

October 21, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में वेज रोल के ऑर्डर में देरी को लेकर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की मौत, 4 लोग जख्मी

October 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group