Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :’बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण’ विषय पर सेमिनार का आयोजन
    Breaking News

    Jamshedpur News :’बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण’ विषय पर सेमिनार का आयोजन

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR।

    जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सहयोग से होटल कैनेलाइट में ‘बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता प्रभात खबर के पूर्व संपादक एवं लेखक श्री अनुज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रामक खबर का व्यक्ति समाज और देश पर व्यापक असर पड़ता है। यदि सोशल मीडिया पर आधारित रिपोर्टिंग होगी तो इसका असर नकारात्मक होगा जो सभी के लिए दुष्प्रभावी होगा। उन्होने कहा कि रिपोर्टर एवं अखबार की विश्वसनीयता होती है, हर पेशेवर से गलती हो सकती है लेकिन जानबूझकर गलती पर गलती नहीं होनी चाहिए। ऐसे में धैर्य और संयम के साथ, चौकस होकर दबाव मुक्त रहकर तथ्य की जांच कर लें तो गलती की गुंजाइश नहीं रहेगी। काम इस तरह से करना है कि आने वाली पीढ़ी आप पर गर्व करे और परिवार को शर्मिंदगी नहीं उठानी पड़े।

    विशिष्ट अतिथि अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद ने कहा कि किसी भी व्यक्ति कि यह सोच गलत है कि वही सच्चा है। पत्रकार का सैद्धांतिक और राष्ट्रीय दायित्व होता है और इसका पालन किया जाना चाहिए।

    हिंदुस्तान समाचार पत्र के संपादक श्री गणेश मेहता ने कहा कि पत्रकार और मीडिया पर पाठक निर्भर है और ऐसे में विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए खुद को समय-समय पर तराशने की जरूरत है।

    दैनिक उदितवाणी के संपादक श्री उदित अग्रवाल ने बताया कि पत्रकार सोशल मीडिया पर निर्भर हो गए हैं। वास्तव में सोशल मीडिया भ्रामक मीडिया का आधार बन जाता है और यह जर्नलिज्म के लिए सही नहीं है।

    करीम सिटी कॉलेज मास कॉम की विभाग अध्यक्ष डॉ नेहा तिवारी के अनुसार अखबार और मीडिया किसी भी सूचना की पुष्टि का अंतिम स्रोत होता है और ऐसे में एआई पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है।

    दैनिक चमकता आईना के संपादक श्री जयप्रकाश ने कहा कि समय के साथ बहुत बदलाव हुआ है और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौती है। लेकिन अनुभव धैर्य और संयम के आधार पर इसे पार पाना कोई बड़ी बात नहीं है।

    दैनिक इस्पात मेल के संपादक श्री बृजभूषण के अनुसार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में भी समय के साथ गिरावट आई है परंतु आज भी लोग आशा भरी नजरों से देख रहे हैं और लोगों के विश्वसनीयता को बनाए रखना हमारा धर्म है।

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव ने स्वागत संबोधन एवं विषय प्रवेश कराते हुए डिजिटल दौर में पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन दैनिक प्रभात खबर के संपादक श्री संजय मिश्रा ने दिया और अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष श्री संजीव भारद्वाज तथा महासचिव श्री विकास श्रीवास्तव ने किया।

    इस मौके पर डॉ प्रियंका झा की पुस्तक तथा विकास श्रीवास्तव द्वारा बाल कवियों का संग्रह पुस्तक ‘उड़ान’ का विमोचन भी किया गया।

    इस सेमिनार में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा दैनिक प्रभात खबर के दिवंगत पत्रकार श्री मनीष सिन्हा, स्वतंत्र पत्रकार श्रीसिद्धनाथ दुबे एवं दैनिक प्रभात खबर चाकुलिया के पत्रकार श्री अजय पांडे को मरणोपरांत सम्मानित किया गया, उनके परिजनों ने सम्मान ग्रहण किया। वरिष्ठ पत्रकार में डॉ. राजेश कुमार लाल दास, श्री देवाशीष सरकार, श्री अरविंद सिंह, श्री कुलविंदर सिंह एवं श्री संतोष कुमार कालिंदी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में वरीष्ठ पत्रकार श्री कवि कुमार, श्री बी. श्रीनिवास, श्री गुलाब सिंह, श्री मनोज सिंह, श्री ब्रजेश सिंह, श्री बी के ओझा, श्री मनीष तिवारी, श्री वेद प्रकाश गुप्ता, श्री देवाशीष चक्रवर्ती, श्री जयनन्दन शर्मा तथा अन्य प्रेस प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    बतौर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता प्रभात खबर के पूर्व संपादक एवं लेखक  अनुज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रामक खबर का व्यक्ति समाज और देश पर व्यापक असर पड़ता है। यदि सोशल मीडिया पर आधारित रिपोर्टिंग होगी तो इसका असर नकारात्मक होगा जो सभी के लिए दुष्प्रभावी होगा। उन्होने कहा कि रिपोर्टर एवं अखबार की विश्वसनीयता होती है, हर पेशेवर से गलती हो सकती है लेकिन जानबूझकर गलती पर गलती नहीं होनी चाहिए। ऐसे में धैर्य और संयम के साथ, चौकस होकर दबाव मुक्त रहकर तथ्य की जांच कर लें तो गलती की गुंजाइश नहीं रहेगी। काम इस तरह से करना है कि आने वाली पीढ़ी आप पर गर्व करे और परिवार को शर्मिंदगी नहीं उठानी पड़े।

    विशिष्ट अतिथि अपर उपायुक्त  भगीरथ प्रसाद ने कहा कि किसी भी व्यक्ति कि यह सोच गलत है कि वही सच्चा है। पत्रकार का सैद्धांतिक और राष्ट्रीय दायित्व होता है और इसका पालन किया जाना चाहिए।

    हिंदुस्तान समाचार पत्र के संपादक  गणेश मेहता ने कहा कि पत्रकार और मीडिया पर पाठक निर्भर है और ऐसे में विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए खुद को समय-समय पर तराशने की जरूरत है।

    दैनिक उदितवाणी के संपादक  उदित अग्रवाल ने बताया कि पत्रकार सोशल मीडिया पर निर्भर हो गए हैं। वास्तव में सोशल मीडिया भ्रामक मीडिया का आधार बन जाता है और यह जर्नलिज्म के लिए सही नहीं है।

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    करीम सिटी कॉलेज मास कॉम की विभाग अध्यक्ष डॉ नेहा तिवारी के अनुसार अखबार और मीडिया किसी भी सूचना की पुष्टि का अंतिम स्रोत होता है और ऐसे में एआई पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है।

    दैनिक चमकता आईना के संपादक  जयप्रकाश ने कहा कि समय के साथ बहुत बदलाव हुआ है और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौती है। लेकिन अनुभव धैर्य और संयम के आधार पर इसे पार पाना कोई बड़ी बात नहीं है।

    दैनिक इस्पात मेल के संपादक श्री बृजभूषण के अनुसार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में भी समय के साथ गिरावट आई है परंतु आज भी लोग आशा भरी नजरों से देख रहे हैं और लोगों के विश्वसनीयता को बनाए रखना हमारा धर्म है।

    जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  पंचानन उरांव ने स्वागत संबोधन एवं विषय प्रवेश कराते हुए डिजिटल दौर में पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन दैनिक प्रभात खबर के संपादक  संजय मिश्रा ने दिया और अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष  संजीव भारद्वाज तथा महासचिव  विकास श्रीवास्तव ने किया।

    इस मौके पर डॉ प्रियंका झा की पुस्तक तथा विकास श्रीवास्तव द्वारा बाल कवियों का संग्रह पुस्तक ‘उड़ान’ का विमोचन भी किया गया।

    इस सेमिनार में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा दैनिक प्रभात खबर के दिवंगत पत्रकार  मनीष सिन्हा, स्वतंत्र पत्रकार सिद्धीनाथ दुबे एवं दैनिक प्रभात खबर चाकुलिया के पत्रकार  अजय पांडे को मरणोपरांत सम्मानित किया गया, उनके परिजनों ने सम्मान ग्रहण किया। वरिष्ठ पत्रकार में डॉ. राजेश कुमार लाल दास,  देवाशीष सरकार,  अरविंद सिंह,  कुलविंदर सिंह एवं  संतोष कुमार कालिंदी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में वरीष्ठ पत्रकार  कवि कुमार,  बी. श्रीनिवास,  गुलाब सिंह,  मनोज सिंह,  ब्रजेश सिंह,  बी के ओझा,  मनीष तिवारी,  वेद प्रकाश गुप्ता,  देवाशीष चक्रवर्ती,  जयनन्दन शर्मा तथा अन्य प्रेस प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Anuj Sinha Seminar Digital Media Challenges Fake News Awareness Indian Journalism Jharkhand news Journalism Seminar Media Credibility Media Ethics Media Responsibility News Verification Press club Jamshedpur Press Trust Public Information Reliable News Social Media vs Journalism जमशेदपुर प्रेस क्लब पत्रकारिता सेमिनार प्रेस विश्वसनीयता फेक न्यूज़ भ्रामक सूचना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group