Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :डाक कर्मियों में जोश भरने पहुंचा ‘अभ्युदय’, लक्ष्य हासिल करने का लिया संकल्प
    Breaking News

    Jamshedpur News :डाक कर्मियों में जोश भरने पहुंचा ‘अभ्युदय’, लक्ष्य हासिल करने का लिया संकल्प

    News DeskBy News DeskMay 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: इंडिया पोस्ट के सिंहभूम डाक मंडल द्वारा बुधवार को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में ‘अभ्युदय’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। “मोटिवेशनल एवं टार्गेट इनिशिएटिव” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में डाक कर्मियों को आगामी पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (PLI) और बचत बैंक योजनाओं (POSB) के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

    दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

    कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल संजीव रंजन और डाक निदेशक आर. वी. चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अधिकारियों ने डाक विभाग की नई कार्यशैली और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

    आधुनिक और ग्राहक-केंद्रित बन रहा इंडिया पोस्ट

    अपने संबोधन में सीपीएमजी संजीव रंजन ने कहा कि केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के मार्गदर्शन में इंडिया पोस्ट तेजी से आधुनिक और ग्राहक-केंद्रित संस्था के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब डाक विभाग केवल चिट्ठी-पत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्सल सेवा और डाक सेवाओं को राजस्व का प्रमुख स्रोत बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

    उन्होंने कर्मचारियों से नई तकनीकों को अपनाने और बेहतर ग्राहक सेवा देने का आह्वान किया ताकि विभाग की विश्वसनीयता और मजबूत हो सके।

    JAMSHEDPUR NEWS :स्वस्थ जमशेदपुर के संकल्प को साकार करने में जुटी विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्वी विस के बागुनहातु क्षेत्र को मिली 1.42 करोड़ की लागत वाली आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, विधायक पूर्णिमा साहू ने रखी आधारशिला

    वित्तीय समावेशन योजनाओं पर दिया जोर

    डाक निदेशक आर. वी. चौधरी ने कहा कि “डाक सेवा, जन सेवा” की सोच के साथ विभाग गांव-गांव तक अपनी सेवाएं पहुंचा रहा है। उन्होंने ‘डाक सखी’, ‘बीमा ग्राम’ और ‘डाकिया आपके द्वार’ जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से आम लोगों तक बैंकिंग और बीमा सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।

    उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को मजबूत करने में डाक विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और कर्मचारियों को इस दिशा में और अधिक सक्रिय होकर कार्य करना होगा।

    उत्कृष्ट कर्मियों को किया गया सम्मानित

    कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इससे कर्मियों का मनोबल बढ़ा और उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ।

    Jamshedpur News :स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    इस अवसर पर वरीय डाक अधीक्षक उदयभान सिंह, उप मंडलीय प्रबंधक अमित कुमार, वरिष्ठ पोस्टमास्टर सुधीर कुमार तथा उप डाक अधीक्षक बिस्वजीत राय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अंत में सभी कर्मियों ने आगामी अभियान को सफल और ऐतिहासिक बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Abhyuday Program Jamshedpur Bima Gram Yojana Birsa Munda Town Hall CPMG Sanjeev Ranjan Dak Sakhi Scheme Dak Seva Jan Seva Financial Inclusion Scheme India Post Campaign India Post News Jamshedpur news Jharkhand Postal Department POSB Scheme POSB योजना postal department event Postal Employees Motivation Program Postal Life Insurance Postal Staff Felicitation Postman at Your Doorstep RV Chaudhary Singhbhum Postal Division अभ्युदय कार्यक्रम जमशेदपुर आर वी चौधरी इंडिया पोस्ट अभियान इंडिया पोस्ट न्यूज जमशेदपुर समाचार झारखंड डाक विभाग डाक कर्मियों का सम्मान डाक कर्मी सम्मान समारोह डाक विभाग कार्यक्रम डाक सखी योजना डाक सेवा जन सेवा डाकिया आपके द्वार पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस बिरसा मुंडा टाउन हॉल बीमा ग्राम योजना वित्तीय समावेशन योजना सिंहभूम डाक मंडल सीपीएमजी संजीव रंजन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :स्वस्थ जमशेदपुर के संकल्प को साकार करने में जुटी विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्वी विस के बागुनहातु क्षेत्र को मिली 1.42 करोड़ की लागत वाली आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, विधायक पूर्णिमा साहू ने रखी आधारशिला

    May 13, 2026

    Jamshedpur News :स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :बालीगुमा पानी टंकी कनेक्शन पर सख्त हुए सरयू राय,गुरुवार को खुद बताएंगे पाइपलाइन का रास्ता

    May 13, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :स्वस्थ जमशेदपुर के संकल्प को साकार करने में जुटी विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्वी विस के बागुनहातु क्षेत्र को मिली 1.42 करोड़ की लागत वाली आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, विधायक पूर्णिमा साहू ने रखी आधारशिला

    May 13, 2026

    Jamshedpur News :स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :बालीगुमा पानी टंकी कनेक्शन पर सख्त हुए सरयू राय,गुरुवार को खुद बताएंगे पाइपलाइन का रास्ता

    May 13, 2026

    Jamshedpur News :डाक कर्मियों में जोश भरने पहुंचा ‘अभ्युदय’, लक्ष्य हासिल करने का लिया संकल्प

    May 13, 2026

    Jamshedpur News :हाता में बन रहे बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का विधायक ने किया निरीक्षण,4.50 करोड़ की योजना में मिली खामियों को जल्द सुधारने का निर्देश, यात्रियों और दुकानदारों को मिलेगी बड़ी सुविधा

    May 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group