Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: सड़क सुरक्षा पर सख्त हुआ प्रशासन, जून में 475 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, ₹27.25 लाख जुर्माना वसूला
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: सड़क सुरक्षा पर सख्त हुआ प्रशासन, जून में 475 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, ₹27.25 लाख जुर्माना वसूला

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है।उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान में तेजी लाने तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, एसडीएम धालभूम, जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), डीएसपी ट्रैफिक, एनएचएआई और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    जून में 24 सड़क हादसे, 11 लोगों की मौत

    बैठक के दौरान जून 2026 में हुई 24 सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इन हादसों में 11 लोगों की मौत हुई, जबकि 15 लोग घायल हुए। समीक्षा में सामने आया कि गलत दिशा में वाहन चलाना, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करना, ड्रिंक एंड ड्राइव तथा ओवर स्पीडिंग दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण रहे।

    उपायुक्त ने लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ जुर्माने के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या रद्द करने की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।

    475 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, ₹27.25 लाख का जुर्माना

    यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में जून माह के दौरान 475 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से ₹27,25,150 का जुर्माना वसूला गया।

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘पंख 2026 – Ignite Your Aspirations’ में 26 स्कूलों के 635 विद्यार्थियों ने खोजे करियर के नए आयाम

    इसी अवधि में 3,530 लोगों को लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस तथा 1,521 लोगों को स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए।

    हाइवे पर स्पीड गन और अवैध पार्किंग पर होगी कार्रवाई

    बैठक में एनएचएआई के प्रतिनिधियों को अगले एक माह के भीतर राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्पीड गन की व्यवस्था करने तथा खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए।

    वहीं डीएसपी ट्रैफिक को हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाने और जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर हाट-बाजार वाले दिनों में ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।

    सड़क सुरक्षा के लिए नए सुधारात्मक कदम

    उपायुक्त ने सलगाजुड़ी हनुमान मंदिर के समीप कॉन्केव मिरर और आवश्यक साइनेज लगाने के निर्देश दिए। साथ ही डिमना चौक से डिमना लेक जाने वाली सड़क पर अतिरिक्त साइनेज लगाने और सड़क की मरम्मत कराने के लिए सड़क निर्माण विभाग (RCD) को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, मेयर सुधा गुप्ता ने 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की बनाई कार्ययोजना

    इसके अलावा स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों के बीच सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया।

    हिट एंड रन पीड़ितों को शीघ्र मिले मुआवजा

    बैठक में हिट एंड रन मामलों, जीआईएस बीमा और आपदा राहत योजनाओं के तहत लंबित मुआवजा मामलों की समीक्षा भी की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा कर प्रभावित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Accident Prevention Dimna Road Drink and Drive Driving License Driving License Suspension Dto Jamshedpur east singhbhum Helmet Rule Highway Safety Hit and Run Illegal Parking India Traffic News Jamshedpur news Jharkhand news Learner License NHAI Over Speeding Rajiv Ranjan Road Accident road safety awareness Road Safety Campaign Road Safety Meeting Salgajhari Hanuman Temple Seat Belt Speed Gun Traffic Enforcement Traffic Fine Traffic police Traffic Rules transport department
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘पंख 2026 – Ignite Your Aspirations’ में 26 स्कूलों के 635 विद्यार्थियों ने खोजे करियर के नए आयाम

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, मेयर सुधा गुप्ता ने 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की बनाई कार्ययोजना

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 51 वर्षों में पहली बार झारखंड के नेतृत्व में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, 250 से अधिक प्रतिनिधि जुटे

    July 25, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘पंख 2026 – Ignite Your Aspirations’ में 26 स्कूलों के 635 विद्यार्थियों ने खोजे करियर के नए आयाम

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, मेयर सुधा गुप्ता ने 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की बनाई कार्ययोजना

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 51 वर्षों में पहली बार झारखंड के नेतृत्व में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, 250 से अधिक प्रतिनिधि जुटे

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सड़क सुरक्षा पर सख्त हुआ प्रशासन, जून में 475 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, ₹27.25 लाख जुर्माना वसूला

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जून में 555 टन खनिज जब्त, ₹35.62 लाख जुर्माना वसूला

    July 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group