Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :रामनवमी और चैती छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक
    Breaking News

    Jamshedpur News :रामनवमी और चैती छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक

    News DeskBy News DeskMarch 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    आगामी रामनवमी एवं चैती छठ पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सभी संबंधित प्रशासनिक विभागों एवं आवश्यक सेवा प्रदाताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों को समन्वित एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई करने तथा पर्व के दौरान सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन को संवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि अगामी पर्व को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।
    विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी जुलूस व शोभायात्रा रूट, विसर्जन घाटों का संयुक्त सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिजली के तार, निर्माण सामग्री को हटाने, जगह जगह वैरेकेटिंग करने,, वैकल्पिक प्रकाश की व्यवस्था करने, जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय करने का निर्देश दिया गया।
    भीड़ भाड़ नियंत्रण हेतु स्टेज व माईक सेट की व्यवस्था सहित सुरक्षा के दृष्टिकोण से फ्लैग मार्च करने, जुलूस मार्ग की ड्रोन व वीडियो कैमरा से निगरानी करने, जुलूस के दिन शराबबंदी घोषणा तथा शहर में भारी व व्यवसायिक वाहनों की नो-इंट्री की सूचना प्रकाशित कराने का निर्देश दिया गया।
    अपातकालीन सेवाओं के तहत रणनीतिक जगहों को चिन्हित कर चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करते हुए सरकारी व निजी एम्बुलेंस की तैनाती, वैकल्पिक मार्गो को चिन्हित करने, अग्निशामक वाहन, क्रेन-टोचन वाहन की तैनाती कराने हेतु संबंधितों को निर्देश दिया गया। साथ ही नियंत्रण कक्ष में अनिवार्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु जानकार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निदेश दिया गया।
    अखड़ा समिति व श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। अखड़ा समितियों से समन्वय कर भीड़ भाड़ नियंत्रण हेतु वोलेटिंयर रखने निर्धारित मानक के अनुसार झंडा की उंचाई का अनुपालन कराने, एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने हेतु पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
    बैठक में उपायुक्त के अलावे सिटी एसपी  कुमार शिवाशीष, उप विकास आयुक्त  नागेन्द्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम  अर्णव मिश्रा, उप नगर आयुक्त जेएनएसी  कृष्णा कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी  धनंजय, एडीसी  संतोष गर्ग, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला  सुनील चंद्र, सिविल सर्जन, नजारत उप समहार्ता, डीसीएलआर घाटशिला व धालभूम, जमशेदपुर व मानगो के बीडीओ एवं सीओ, यांत्रिकी विभागों के कार्यपालक अभियंता, अग्निशामन, जुस्को, टाटा मोटर्स आदि के पदाधिकारी पमुख रूप से मौजुद थे।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news रामनवमी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group