Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए बनेगी टास्क फोर्स,अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन की बड़ी बैठक

जमशेदपुर और इसके आस-पास के इलाकों में बढ़ती ट्रैफिक समस्या, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सिटी एसपी, रूरल एसपी, धालभूम व घाटशिला के एसडीओ, जेएनएसी (JNAC) के उप नगर आयुक्त, ट्रैफिक डीएसपी और जुस्को (JUSCO) के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब शहर के नदी-नालों, सड़कों और चौक-चौराहों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ऑटो परिचालन के लिए लागू होंगे नए और सख्त नियम

शहर में ऑटो के अव्यवस्थित परिचालन के कारण अक्सर जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है। उपायुक्त ने ऑटो व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं:

पीएम मॉल और बिंदल मॉल के बाहर पार्किंग पर सख्ती

ऑन-स्ट्रीट पार्किंग शहर के लिए एक बड़ी मुसीबत बन चुकी है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मॉल के बाहर सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई होगी।

साकची में विकसित होंगे नए वेंडिंग जोन

साकची बाजार के अंदर से लेकर मुख्य सड़क तक फैले हॉकर्स के अतिक्रमण को हटाने के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जा रही है। शहर में वेंडिंग जोन (Vending Zone) विकसित किए जाएंगे ताकि व्यापारिक गतिविधियां भी चलती रहें और सड़कें भी साफ रहें। इसके लिए जुस्को और जेएनएसी समन्वय स्थापित कर काम करेंगे।

नियमित कार्रवाई के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन

नदी-नालों, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है। हालांकि, उपायुक्त ने यह सख्त निर्देश दिया है कि किसी भी प्रकार की तोड़-फोड़ या कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को नियमानुसार पूर्व सूचना दी जाए। घाटशिला अनुमंडल में भी इसी तर्ज पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश वहां के अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया है।

Exit mobile version