Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अपराध के खिलाफ AIDSO का अभियान, राष्ट्रीय कन्वेंशन में भागीदारी की अपील
Breaking News

Jamshedpur NEWS: महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अपराध के खिलाफ AIDSO का अभियान, राष्ट्रीय कन्वेंशन में भागीदारी की अपील

News DeskBy News DeskJuly 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: महिलाओं, बच्चियों और छात्राओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) ने शुक्रवार को जमशेदपुर के द ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमंस में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य 24 जुलाई 2026 को हैदराबाद में आयोजित होने वाले “महिलाओं एवं बच्चियों पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ अखिल भारतीय सेमिनार” को सफल बनाना था।

अभियान के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में छात्राओं, अभिभावकों और आम लोगों से संवाद किया तथा राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

महिलाओं की सुरक्षा पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा की जरूरत

AIDSO के प्रदेश अध्यक्ष समर महतो ने कहा कि देशभर में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराध गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में समाज के सभी लोकतांत्रिक और प्रगतिशील वर्गों, विशेषकर छात्र-युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे इस सामाजिक चुनौती के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाएं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेमिनार का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और अपराधों की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा करना है।

RAILWAY NEWS: भारतीय रेलवे की समयपालन क्षमता में बड़ा सुधार, 69.2% से बढ़कर 77.43% हुई ट्रेनों की समयपालनता, जानें पिछले वर्षों का रिकॉर्ड

संगठन ने रखीं अपनी मांगें

कार्यक्रम के दौरान संगठन की ओर से महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दे उठाए गए। संगठन ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए प्रभावी कानूनों के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी ठोस पहल की आवश्यकता है।

संगठन ने अपनी मांगों में पूर्ण शराबबंदी, अश्लील सिनेमा और साहित्य के प्रचार-प्रसार पर रोक तथा बच्चियों, छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से रखा।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

जागरूकता अभियान में AIDSO के प्रदेश सचिव मंडली सदस्य सोनी सेनगुप्ता, जिला उपाध्यक्ष झरना महतो, नगर अध्यक्ष सविता सोरेन और अपूर्व महतो सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

JAMSHEDPUR NEWS: रामनगर एयरवेज कॉलोनी में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को भावुक विदाई, सुहागिन महिलाओं ने निभाई परंपरा

संगठन ने छात्राओं और युवाओं से अपील की कि वे महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हिंसा एवं अपराध के विरोध में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़कर सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY NEWS: भारतीय रेलवे की समयपालन क्षमता में बड़ा सुधार, 69.2% से बढ़कर 77.43% हुई ट्रेनों की समयपालनता, जानें पिछले वर्षों का रिकॉर्ड

October 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: रामनगर एयरवेज कॉलोनी में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को भावुक विदाई, सुहागिन महिलाओं ने निभाई परंपरा

October 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: साकची का आमबागान मैदान बनेगा ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस आमबागान’, भव्य स्मारक बनाने की सरयू राय ने की घोषणा

October 21, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: भारतीय रेलवे की समयपालन क्षमता में बड़ा सुधार, 69.2% से बढ़कर 77.43% हुई ट्रेनों की समयपालनता, जानें पिछले वर्षों का रिकॉर्ड

October 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: रामनगर एयरवेज कॉलोनी में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को भावुक विदाई, सुहागिन महिलाओं ने निभाई परंपरा

October 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: साकची का आमबागान मैदान बनेगा ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस आमबागान’, भव्य स्मारक बनाने की सरयू राय ने की घोषणा

October 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागुनहातु और गोविंदपुर में रावण दहन की धूम, अमरप्रीत सिंह काले बोले—अपने भीतर के अहंकार और क्रोध का भी करें अंत

October 21, 2026

RAILWAY NEWS: बिहार-दिल्ली के यात्रियों को एक और वंदे भारत की सौगात, 22 अक्टूबर से पटना-नई दिल्ली के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल, जानें टाइम टेबल

October 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group