Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

निर्मल गेस्ट हाउस में हुई जिला समिति की बैठक, संगठन विस्तार, युवा भागीदारी और झारखंड के मुद्दों पर रणनीति पर हुई चर्चा
News DeskBy News DeskJuly 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक रविवार को निर्मल गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 7 अगस्त को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन तथा 8 अगस्त को झारखंड आंदोलन के अमर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर कदमा गणेश पूजा मैदान में आयोजित होने वाले विशाल सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

7 और 8 अगस्त के कार्यक्रमों की तैयारियों पर जोर

बैठक में जानकारी दी गई कि दोनों आयोजनों में झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता, युवा और समर्थक भाग लेंगे। सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर रणनीति और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही विभिन्न दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े युवाओं के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की भी संभावना जताई गई।

झारखंड के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र साहिश ने कहा कि झारखंड रोजगार, किसानों के अधिकार और विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी सम्मेलन संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ राज्य के जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर भी केंद्रित रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

निर्मल महतो के योगदान को किया याद

पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि झारखंड आंदोलन में निर्मल महतो का योगदान ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी उनके विचारों और झारखंड के विकास से जुड़े उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्यहित और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक भागीदारी की अपील

बैठक में उपस्थित नेताओं ने प्रदेश के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं और समर्थकों से 7 एवं 8 अगस्त के दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के वितरण और सफल आयोजन के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

बैठक में रामचंद्र साहिश, कन्हैया सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, डोमेन टुडू, संजय मालाकार, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, चंद्रेश्वर पांडेय, विमल मौर्या, प्रकाश विश्वकर्मा, विकास महतो, मंटू शुक्ला, परवीन प्रसाद, ललित सिंह, सौरभ राहुल सिंह, उपेंद्र सिंह, निरंजन महतो, मंगल टुडू, रामदेव हेंब्रम, राजेश चौधरी, चंदन सिंह, नीरज सिंह, मो. जमाल, मंगल महतो सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

November 8, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

November 8, 2026

Jamshedpur Wethear: दिवाली पर इस बार मौसम खुशनुमा रहेगा, दिन में साफ रहेगा आसमान, 9 से 11 तक बारिश

November 8, 2026
Recent Post

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

November 8, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

November 8, 2026

Jamshedpur Wethear: दिवाली पर इस बार मौसम खुशनुमा रहेगा, दिन में साफ रहेगा आसमान, 9 से 11 तक बारिश

November 8, 2026

Congress ने मंत्री इरफान अंसारी पर टिप्पणी को लेकर BJP नेताओं के खिलाफ पुलिस में दर्ज करायी शिकायत

November 8, 2026

Adityapur:आदित्यपुर के होटलों में पुलिस की अचानक रेड, 40-50 युवक-युवतियां हिरासत में, होटल संचालकों से भी पूछताछ

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group