Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :आदिवासी समाज और शहीद वंशजों पर लाठीचार्ज से आक्रोशित जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
Breaking News

Jamshedpur News :आदिवासी समाज और शहीद वंशजों पर लाठीचार्ज से आक्रोशित जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

आदिवासी समाज और शहीद वंशजों पर लाठीचार्ज से आक्रोशित जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला, दिनेश कुमार ने कहा- काले अध्याय के रूप में दर्ज होगी अबुआ सरकार की तानाशाही
News DeskBy News DeskJuly 1, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में हूल दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शांतिपूर्ण ढंग से जुटे आदिवासी समाज के लोगों और शहीद सिदो-कान्हू के वंशजों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बर लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग से पूरे झारखंड में आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मंगलवार को साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर पर झारखंड सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस घटना को आदिवासी अस्मिता और शहीदों के बलिदान का अपमान बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हूल क्रांति, जो झारखंड की माटी का गौरव है, उसी के नायकों के वंशजों पर डंडे बरसाना और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने से रोकना राज्य सरकार की आदिवासी विरोधी चेहरे को उजागर करता है।

READ MORE :Jamshedpur News :जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को सौंपा पाँच सूत्रीय मांग पत्र, त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग की

पुतला दहन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पुलिसिया कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे झारखंड के लिए काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि जो सरकार खुद को ‘अबुआ सरकार’ कहती है, वही सरकार आज झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक गौरव को कुचलने पर उतारू है। हूल क्रांति के नायकों को उनके ही गांव में श्रद्धा के दो फूल चढ़ाने से रोकना और उनके वंशजों पर लाठियां बरसाना सरकार की तानाशाही है। यह अबुआ सरकार भूल गई है कि हूल का उलगुलान सत्ता के अत्याचार के खिलाफ ही हुआ था, अब ऐसे अहंकारी सरकार के खिलाफ एक नया उलगुलान तय है। दिनेश कुमार ने राज्य सरकार से इस घटना के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने और आदिवासी समाज से माफी मांगने की बात कही।

JAMSHEDPUR NEWS: विजयादशमी पर जुगसलाई गौशाला में गौसेवा, भाजपा नेता सुधांशु ओझा ने गायों को खिलाए फल और चारा

READ MORE :Jamshedpur News: बिष्टुपुर का ‘लक्ष्मी मेंशन’ बना हादसों का अड्डा, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के चांसलर का चैंबर और वेटिंग एरिया का छज्जा गिरा, बाल-बाल बचे श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति एवं अन्य लोग

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जटाशंकर पांडेय, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, विजय तिवारी, मिली दास, संजीव कुमार, रमेश बास्के, नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, अखिल सिंह, बिनोद सिंह, संजीत चौरसिया, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, रबिन्द्र सिसोदिया, प्रशांत पोद्दार, बजरंगी पांडेय, अजीत सिंह, पप्पू उपाध्याय, युवराज सिंह, विकास शर्मा, आनंद कुमार, अमित मिश्रा, प्रोबिर चटर्जी राणा, प्रदीप मुखर्जी, शैलेश गुप्ता, बंटी अग्रवाल, अशोक सामंत, कुमार अभिषेक, ममता भूमिज, मोहम्मद नौशाद, मनोज सिंह, सतीश सिंह व अन्य मौजूद रहे।

JAMSHEDPUR NEWS: युवा रंगकर्मी प्रेम दीक्षित बने मानगो नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, महापौर सुधा गुप्ता ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: विजयादशमी पर जुगसलाई गौशाला में गौसेवा, भाजपा नेता सुधांशु ओझा ने गायों को खिलाए फल और चारा

October 20, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: युवा रंगकर्मी प्रेम दीक्षित बने मानगो नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, महापौर सुधा गुप्ता ने सौंपा नियुक्ति पत्र

October 20, 2026

RAILWAY NEWS: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची ट्रेन, रायपुर के लिए नई रेल सेवा शुरू, किराया सिर्फ ₹55; छत्तीसगढ़ को मिली दो नई ब्रॉडगेज लाइनें

October 20, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: विजयादशमी पर जुगसलाई गौशाला में गौसेवा, भाजपा नेता सुधांशु ओझा ने गायों को खिलाए फल और चारा

October 20, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: युवा रंगकर्मी प्रेम दीक्षित बने मानगो नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, महापौर सुधा गुप्ता ने सौंपा नियुक्ति पत्र

October 20, 2026

RAILWAY NEWS: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची ट्रेन, रायपुर के लिए नई रेल सेवा शुरू, किराया सिर्फ ₹55; छत्तीसगढ़ को मिली दो नई ब्रॉडगेज लाइनें

October 20, 2026

BOKARO NEWS: कसमार में सड़क निर्माण का जायजा लेने पहुंचे CM हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन संग सड़क किनारे दुकान में खाई पकौड़ी, पी चाय

October 20, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: हल्दीपोखर, हाता और जादूगोड़ा के संवेदनशील दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे ग्रामीण SP शुभम खंडेलवाल, सुरक्षा व्यवस्था की जांच

October 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group