


जमशेदपुर। संगठनात्मक मजबूती को लेकर Bharatiya Janata Party ने जमशेदपुर महानगर में सात मंडलों के नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। यह घोषणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu के निर्देश पर महानगर जिलाध्यक्ष Sanjeev Sinha द्वारा की गई।
सात मंडलों में नियुक्त हुए नए अध्यक्ष
शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पोटका मंडल में सनत कुमार शी, कोवाली मंडल में श्यामल महाकुड़, आसनबनी मंडल में निधू दास, कमलपुर मंडल में मधुसूदन महतो, बोड़ाम मंडल में सनातन दास, पटमदा मंडल में कृष्ण पद सिंह तथा घोड़ाबांधा मंडल में नीरज कुमार शर्मा को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
संगठन को मजबूत करने की उम्मीद
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व के साथ संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग और समर्पण से संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज किया जाएगा तथा आगामी चुनावों और कार्यक्रमों के लिए संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।



