


JAMSHEDPUR।
करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के भौतिक विज्ञान विभाग के डिपार्टमेंटल प्लेटफार्म ‘यूनिफी’ ने अपना वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया जिसका उद्देश्य था छात्र-छात्राओं में भौतिक विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना तथा जीवन में भौतिक विज्ञान के महत्व को उजागर करना। इस अवसर पर यूनिफी की तरफ से एक मैगजीन ‘SPECTRUM’ के नाम से जारी की गई तथा विद्यार्थियों के बीच क्विज कंपेटीशन तथा ‘जस्ट ए मिनिट’ कार्यक्रमों का आयोजित किया गया। कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ तुफैल अहमद की देखरेख में संपन्न हुआ तथा विशेष रूप से प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज शामिल हुए। विभाग की तरफ से पुष्पगुच्छ प्रदान कर प्राचार्य का स्वागत किया गया। प्राचार्य महोदय ने छात्रों को संबोधित करते हुए भौतिक विज्ञान को व्यवहारिक जीवन का विज्ञान बताया तथा विभाग के शिक्षकों विशेष कर डॉ तुफैल अहमद तथा डॉ असगर खान की सराहना करते हुए कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने अपने शुभ हाथों से दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र भी दिया। क्विज कंपेटीशन में संगम कुमार गुप्ता, प्रतीक राज तथा आदर्श कुमार क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर सम्मानित हुए। जैम हिंदी में सोनम गुप्ता एवं आलिया फिरदौस और इसी प्रकार जैम इंग्लिश में संगम कुमार गुप्ता एवं रोहित शर्मा पुरस्कृत किए गए।
कार्यक्रम के व्यवस्थापक डॉ असगर खान थे। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ तुफैल अहमद ने सबको धन्यवाद दिया। भौतिक विज्ञान के इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विज्ञान के विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा कई विभागों के प्राध्यापक विशेष कर डॉ यहिया इब्राहीम, डॉ इंद्रसेन सिंह, प्रो डीके सिंह, डॉ खुर्शीद अनवर, डॉ अली जान, डॉ शाहिद हाशमी, डॉ बी पी सिंह, डॉ मो मुइज अशरफ तथा डॉ पीसी बनर्जी उपस्थित रहे।




