Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :सांसद खेल महोत्सव के तहत आर्चरी और मुक्केबाजी, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
Breaking News

Jamshedpur News :सांसद खेल महोत्सव के तहत आर्चरी और मुक्केबाजी, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

News DeskBy News DeskDecember 13, 2025Updated:December 13, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

JAMSHEDPUR।

सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आर्चरी और मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस क्रम में आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन शहर के प्रतिष्ठित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया, जहां बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आर्चरी प्रतियोगिता में इंडियन राउंड के तहत मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें विभिन्न आर्चरी क्लबों से चयनित तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का संचालन देश की जानी-मानी तीरंदाजी कोच, द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं पद्मश्री पूर्णिमा महतो के नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन में पूरी प्रतियोगिता अनुशासित और उच्च तकनीकी स्तर पर संपन्न हुई।

प्रतियोगिता का उद्घाटन ट्रैफिक उपाधीक्षक श्री नीरज ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

DHANBAD RAILWAY NEWS:TTE अमित कुमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ट्रेन में छूटा 22 हजार कैश और सोने के मंगलसूत्र वाला पर्स RPF को सौंपा

खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए स्वयं जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत वरन महतो प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनके प्रदर्शन की सराहना की और प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच देना है, ताकि वे भविष्य में देश और राज्य का नाम रोशन कर सकें।

महिला वर्ग की आर्चरी प्रतियोगिता में निर्मला महतो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि काजल महतो को रजत पदक और आलोमनी महतो को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। वहीं पुरुष वर्ग में सागेन सोरेन ने स्वर्ण पदक, सगुण सोरेन ने रजत पदक और आकाश महतो ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापन कुलवंत सिंह बंटी द्वारा किया गया।

PATNA NEWS :ECR महिला कल्याण संगठन ने दीघा में चलाया ‘मेंस्ट्रुअल हाइजीन’ जागरूकता अभियान, महिलाओं को बांटे गए सैनिटरी नैपकिन

इस आयोजन में दीपू सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, भाजपा नेता नागेंद्र पांडे, मनोज कुमार सिंह, अभय कुमार चौबे, प्रभाकर सहित खेल संचालन से जुड़े कई पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत आयोजित यह प्रतियोगिता जमशेदपुर में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा देने का कार्य कर रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

DHANBAD RAILWAY NEWS:TTE अमित कुमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ट्रेन में छूटा 22 हजार कैश और सोने के मंगलसूत्र वाला पर्स RPF को सौंपा

October 23, 2026

PATNA NEWS :ECR महिला कल्याण संगठन ने दीघा में चलाया ‘मेंस्ट्रुअल हाइजीन’ जागरूकता अभियान, महिलाओं को बांटे गए सैनिटरी नैपकिन

October 23, 2026

RAILWAY NEWS:झारसुगुड़ा यार्ड में मेगा ब्लॉक, टाटानगर, हटिया और हावड़ा रूट की 40 से अधिक ट्रेनें रद्द; देखें पूरी लिस्ट

October 23, 2026
Recent Post

DHANBAD RAILWAY NEWS:TTE अमित कुमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ट्रेन में छूटा 22 हजार कैश और सोने के मंगलसूत्र वाला पर्स RPF को सौंपा

October 23, 2026

PATNA NEWS :ECR महिला कल्याण संगठन ने दीघा में चलाया ‘मेंस्ट्रुअल हाइजीन’ जागरूकता अभियान, महिलाओं को बांटे गए सैनिटरी नैपकिन

October 23, 2026

RAILWAY NEWS:झारसुगुड़ा यार्ड में मेगा ब्लॉक, टाटानगर, हटिया और हावड़ा रूट की 40 से अधिक ट्रेनें रद्द; देखें पूरी लिस्ट

October 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमीन विवाद, राशन कार्ड और पेंशन की शिकायतें लेकर डीसी के पास पहुंचे लोग, राजीव रंजन ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में मतदाता सूची को लेकर प्रशासन सख्त, दो बार नोटिस के बाद भी दस्तावेज नहीं देने वालों की बूथवार सूची होगी जारी

October 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group