Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड के वोटर्स ध्यान दें! 30 जून से घर-घर आएंगे BLO, 2026 के लिए बनेगी नई वोटर लिस्ट; जानें किसे देने होंगे डॉक्युमेंट्स
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड के वोटर्स ध्यान दें! 30 जून से घर-घर आएंगे BLO, 2026 के लिए बनेगी नई वोटर लिस्ट; जानें किसे देने होंगे डॉक्युमेंट्स

    News DeskBy News DeskJune 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    जिला समाहरणाल सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री राजीव रंजन द्वारा भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त कार्यक्रम की जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि इन्यूमरेशन फेज (30.06.2026 से 29.07.2026) के दौरान मतदाताओं से कोई भी दस्तावेज प्राप्त/एकत्र नहीं किया जाना है। इस दौरान बी.एल.ओ. द्वारा मतदाताओं को उपलब्ध कराये जाने वाले गणना प्रपत्र में आवश्यक विवरणी भरकर नवीनतम फोटो चिपकाने के साथ हस्ताक्षर कर भरे हुए गणना प्रपत्र की एक प्रति बिना विलम्ब बी.एल.ओ. को लौटायेंगे एवं दूसरी प्रति में पावती प्राप्त करेंगे। Mapped and Unmapped सभी मतदाताओं के द्वारा गणना प्रपत्र भर कर अपने बी.एल.ओ. को जमा करना है।

    गणना प्रपत्र पर प्रवासी श्रमिकों, झारखण्ड से बाहर पढ़ रहें छात्रों आदि के परिवार के सदस्य (Adult Family Member) द्वारा संबंध के प्रकार और नाम का उल्लेख करते हुए, ECINET के माध्यम से ऑनलाईन या बी.एल.ओ. से इलेक्ट्रॉनिक रूप में व्यक्तिगत गणना प्रपत्र प्राप्त करके हस्ताक्षर किए जा सकते है और वे हस्ताक्षरित गणना फॉर्म को इलेक्ट्रॉनिक संचार माध्यमों से बी.एल.ओ. को इलेक्ट्रॉनिक रूप से भेज सकते हैं। सत्यापन अवधि (05.08.2026 से 03.10.2026) के दौरान दस्तावेज केवल उन्हीं चिन्हित मतदाताओं से एकत्र किए जायेंगे जिन्हें नोटिस निर्गत किया जायेगा।

    भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त कार्यक्रम निम्नवत है-
    कार्य विवरणी/ अवधि

    1. अहर्ता तिथि- 01.10.2026
    2. प्रशिक्षण एवं मुद्रण- 20.06.2026 से 29.06.2026 तक
    3. बीएलओ द्वारा घर-घर दौरा- 30.06.2026 से 29.07.2026 तक
    4. मतदान केन्द्रों का Rationalization- By 29.07.2026
    5. प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन- 05.08.2026
    6. दावों और आपत्तियों की अवधि- 05.08.2026 से 04.09.2026 तक
    7. दावों और आपत्तियों की सूचना और निपटारा- 05.08.2026 से 03.10.2026 तक
    8. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन- 07.10.2026

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि-

    यदि आपका नाम पूर्व SIR की मतदाता सूची में दर्ज है तो आपको अन्य किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है एवं यह विवरण आपके पुत्र-पुत्रियों के लिए अभिभावक प्रमाण के रूप में भी पर्याप्त है। साथ ही पूर्व SIR की मतदाता सूची में अगर आपका एवं आपके माता-पिता का नाम दर्ज नहीं है तो आपको निम्नलिखित दस्तावेजों में से किसी एक की स्व-अभिप्रमाणित प्रति जमा करनी होगी-

    1. किसी भी केन्द्रीय/राज्य/सार्वजनिक क्षेत्र के नियमित कर्मचारी/पेंशनभोगी को जारी किया गया कोई भी पहचान पत्र/पेंशन भुगतान आदेश।
    2. 01.07.1987 से पहले भारत में सरकार/स्थानीय प्राधिकरण/बैंक/डाकघर/ एल.आई.सी./सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा जारी किया गया कोई भी पहचान पत्र/प्रमाणपत्र/दस्तावेज।
    3. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र।
    4. पासपोर्ट।
    5. मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालयों द्वारा जारी मैट्रिकुलेशन/शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
    6. सक्षम राज्य प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
    7. वन अधिकार प्रमाण पत्र।
    8. सक्षम प्राधिकारी जारी ओबीसी/एससी/एसटी या कोई भी जाति प्रमाण पत्र।
    9. राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहाँ भी मौजूद हो)।
    10. राज्य/स्थानीय प्राधिकारियों द्वारा तैयार किया गया परिवार रजिस्टर।
    11. सरकार द्वारा जारी कोई भी भूमि/मकान आवंटन प्रमाण पत्र (खतियान की प्रति)।
    12. आधार की प्रति देने पर ऊपर बताये गए 11 दस्तावेजों में से किसी एक की स्व-अभिप्रमाणित प्रति भी जमा करनी होगी।

    यदि आप पात्र भारतीय नागरिक हैं और आपका नाम वर्तमान मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं है तो प्रपत्र 6 एवं घोषणा पत्र देना होगा।

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    पूर्व SIR सूची में नाम खोजने/किसी प्रकार की समस्या या कठिनाई होने पर मतदाता वोटर हेल्पलाईन नम्बर 1950 अथवा भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाईट https://ecinet.eci.gov.in/, ECINET App पर सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

    30.06.2026 को सभी बी.एल.ओ. अपने BLA-2 एवं चुनाव पाठशाला के साथ पूर्वाह्न 11-12 बजे बूथ पर बैठक करेगी। उसी दिन सभी विद्यालय में Electoral Literacy Club for Young Voters & Future Voters के द्वारा विद्यालय में तथा Voter Awareness Forum (VAF) के द्वारा Organization मेंSIRसे सम्बन्धित बैठक किया जायेगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BLO door to door survey date BLO duty rules 2026 Booth level officer visit Draft electoral roll 2026 ECI Jharkhand news ECI voter list update ECINET App download ECINET portal login Form 6 voter id apply online How to add name in voter list Jamshedpur news Jharkhand election news 2026 Jharkhand migrant voter rules Jharkhand Voter List 2026 Rajiv Ranjan DC Jamshedpur Special intensive revision ECI Voter helpline number 1950 Voter list document check Voter roll revision 2026 खतियान से वोटर कार्ड चुनाव आयोग वोटर लिस्ट 2026 जमशेदपुर उपायुक्त राजीव रंजन झारखंड नया वोटर कार्ड 2026 झारखंड वोटर लिस्ट में नाम कैसे जोड़ें ड्राफ्ट मतदाता सूची 5 अगस्त फॉर्म 6 ऑनलाइन अप्लाई बीएलओ घर घर सर्वे 30 जून मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 वोटर आईडी कार्ड नया नियम वोटर हेल्पलाइन 1950
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026
    Recent Post

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मोतियाबिंद के मरीजों के लिए गुड न्यूज! 11 जुलाई से लगेगा फ्री नेत्र शिविर, आधुनिक ‘ओटी’ में होगा मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण

    June 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड के वोटर्स ध्यान दें! 30 जून से घर-घर आएंगे BLO, 2026 के लिए बनेगी नई वोटर लिस्ट; जानें किसे देने होंगे डॉक्युमेंट्स

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group