Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :घाटशीला–चाकुलिया में ‘डायन प्रथा’ के खिलाफ जागरूकता अभियान, कड़े कानून और वैज्ञानिक सोच पर जोर
    Breaking News

    Jamshedpur News :घाटशीला–चाकुलिया में ‘डायन प्रथा’ के खिलाफ जागरूकता अभियान, कड़े कानून और वैज्ञानिक सोच पर जोर

    News DeskBy News DeskMarch 3, 2026Updated:March 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य से अनुमंडल अस्पताल घाटशीला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया में साहियाओं के बीच “डायन प्रथा” के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।यह कार्यक्रम अनुमंडल अस्पताल घाटशीला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी एवं साहियाएं उपस्थित रहीं।

    अंधविश्वास से उपजती है हिंसा

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार मुर्मू ने कहा कि प्राचीन मान्यताओं के आधार पर आज भी कुछ क्षेत्रों में यह विश्वास कायम है कि डायन अलौकिक शक्तियों से नुकसान पहुंचाती है। कई बार संपत्ति विवाद, पारिवारिक झगड़े या व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगाया जाता है।

    उन्होंने बताया कि विशेष रूप से विधवाओं और अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर सामाजिक बहिष्कार या संपत्ति हड़पने के लिए प्रताड़ित किया जाता है। स्थानीय परंपराओं और ओझा-तांत्रिकों के प्रभाव के कारण यह कुरीति सामाजिक हिंसा को बढ़ावा देती है।

    Jammu NEWS: पहली बार ट्रेन से सीधे कश्मीर जुड़ा, वंदे भारत एक्सप्रेस का जम्मू तवी तक विस्तार; जानें फायदे और नए प्रोजेक्ट्स

    सामाजिक कलंक और कानून की जानकारी

    अनुमंडल अस्पताल घाटशीला के उपाधीक्षक डॉ. आर.एन. सोरेन ने कहा कि डायन प्रथा एक गंभीर सामाजिक कलंक है। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में वैज्ञानिक सोच एवं शिक्षा की कमी, साथ ही जागरूकता अभियानों का सीमित प्रभाव, इस समस्या के समाधान में बाधा बनता है।

    उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार ने इस कुरीति को रोकने के लिए झारखण्ड डायन प्रथा निवारण अधिनियम, 2001 लागू किया है, जिसके तहत दोषियों को कठोर सजा, आजीवन कारावास और जुर्माने का प्रावधान है।

    मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान

    जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव ने कहा कि समाज को मिलकर इस कुप्रथा को समाप्त करने का संकल्प लेना होगा। भ्रांतियों को दूर कर पीड़ित महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ना समय की मांग है।

    Saraikela Kharsawan NEWS: जिले में 16 मई से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण, 1 मई से खुद भी दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी; पढ़ें पूरी डिटेल

    कार्यक्रम में एमपीडब्ल्यू बबलू मुर्मू, रामकृष्णा पानी, पीएमडब्ल्यू संगीता चाकी, संजय चटर्जी, बीटीटी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

    यह अभियान समाज में वैज्ञानिक सोच, जागरूकता और महिला सम्मान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Anti Witch Hunting Awareness Chakulia Community Health Centre East singhbhum health department Ghatshila Sub Divisional Hospital Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Jharkhand Anti Witchcraft Act 2001 Rural health awareness Social Awareness Campaign Superstition Eradication Witch Hunting Prevention Women Protection Law अंधविश्वास उन्मूलन आदिवासी क्षेत्र अभियान ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम घाटशीला अनुमंडल अस्पताल चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला स्वास्थ्य समिति पूर्वी सिंहभूम जिला स्वास्थ्य समिति बैठक झारखंड डायन प्रथा निवारण अधिनियम 2001 डायन प्रथा उन्मूलन डायन प्रथा जागरूकता अभियान डॉ आर एन सोरेन डॉ रंजीत कुमार मुर्मू महिला उत्पीड़न वैज्ञानिक सोच प्रचार सामाजिक कुरीति सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jammu NEWS: पहली बार ट्रेन से सीधे कश्मीर जुड़ा, वंदे भारत एक्सप्रेस का जम्मू तवी तक विस्तार; जानें फायदे और नए प्रोजेक्ट्स

    April 30, 2026

    Saraikela Kharsawan NEWS: जिले में 16 मई से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण, 1 मई से खुद भी दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी; पढ़ें पूरी डिटेल

    April 30, 2026

    Railway News :बिलासपुर रेल मंडल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को मिला प्रतिष्ठित ‘ISO 14001:2015’ प्रमाण पत्र

    April 30, 2026
    Recent Post

    Jammu NEWS: पहली बार ट्रेन से सीधे कश्मीर जुड़ा, वंदे भारत एक्सप्रेस का जम्मू तवी तक विस्तार; जानें फायदे और नए प्रोजेक्ट्स

    April 30, 2026

    Saraikela Kharsawan NEWS: जिले में 16 मई से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण, 1 मई से खुद भी दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी; पढ़ें पूरी डिटेल

    April 30, 2026

    Railway News :बिलासपुर रेल मंडल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को मिला प्रतिष्ठित ‘ISO 14001:2015’ प्रमाण पत्र

    April 30, 2026

    Jamshedpur News :विधायक संजीव सरदार के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोवाली पंचायत सचिवालय में लटका मिला ताला

    April 30, 2026

    Jamshedpur: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और प्रदेश इंटक के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव की सुपुत्री शौर्या श्रीवास्तव ने 2026 के आईएससी (आर्ट्स )के परीक्षा में अर्जित की 97% मार्क्स 

    April 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group