Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: 31 मई को 7 केंद्रों पर होगी बी.एड प्रवेश परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर रोक
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: 31 मई को 7 केंद्रों पर होगी बी.एड प्रवेश परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर रोक

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर के 7 केंद्रों पर 31 मई को बी.एड/एम.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर।
    News DeskBy News DeskMay 29, 2026Updated:May 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: बी.एड., एम.एड., बी.पी.एड. और एम.पी.एड. संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 को पारदर्शी, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर जिला प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारियां कर ली हैं। परीक्षा का आयोजन आगामी 31 मई 2026 (रविवार) को जिला मुख्यालय स्थित 7 अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित होगी।

    समाहरणालय में हुई दंडाधिकारियों और केन्द्राधीक्षकों की बैठक

    परीक्षा के सफल संचालन के लिए उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई। इस बैठक में एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर), एसडीएम धालभूम, सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    शांति व्यवस्था के लिए स्टैटिक और भ्रमणशील दंडाधिकारी तैनात

    परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था और निष्पक्ष परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने भ्रमणशील दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को 31 मई की सुबह 07:00 बजे से अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

    Jamshedpur: जुगसलाई में अविलंब फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना हो: अनिल मोदी

    साथ ही, सभी स्टैटिक दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा शुरू होने से कम-से-कम दो घंटे पहले (सुबह 08:00 बजे तक) अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना अनिवार्य है। अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार की आशंका होने पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाए।

    केंदों पर अनिवार्य फ्रिस्किंग, गैजेट्स ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध

    प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे— मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, डिजिटल डायरी और कैलकुलेटर आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके अलावा कोई भी पुस्तक, नोटबुक, बैग या अतिरिक्त कागजात परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

    Adityapur Nagar Nigam: आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत अवैध बहुमंजिला भवन निर्माण पर जांच के घेरे में अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश की भूमिका!

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच (Frisking) की जाएगी। बिना फ्रिस्किंग के किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि यह प्रवेश परीक्षा एक स्वच्छ और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    B.Ed exam date 2026 B.P.Ed entrance Jamshedpur DC Rajiv Ranjan Entrance exam guidelines Frisking at exam centers Jamshedpur B.Ed entrance exam Jamshedpur City SP Jamshedpur Exam Centers Jamshedpur local news Jamshedpur news Jamshedpur/sdm JCECEB exam updates Jharkhand entrance exams Jharkhand News 2026 M.Ed admission Jharkhand इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर रोक उपायुक्त राजीव रंजन एग्जाम गाइडलाइंस एजुकेशन न्यूज़ जमशेदपुर कदाचारमुक्त परीक्षा जमशेदपुर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर प्रशासन जमशेदपुर बी.एड प्रवेश परीक्षा झारखंड न्यूज दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति. पुलिस पदाधिकारी तैनाती प्रवेश परीक्षा 2026 बीएड एग्जाम सेंटर जमशेदपुर समाहरणालय जमशेदपुर संयुक्त प्रवेश परीक्षा झारखंड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जुगसलाई में अविलंब फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना हो: अनिल मोदी

    May 29, 2026

    Adityapur Nagar Nigam: आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत अवैध बहुमंजिला भवन निर्माण पर जांच के घेरे में अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश की भूमिका!

    May 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: करीम सिटी कॉलेज में आयकर पर विशेष व्याख्यान, सरल शब्दों में समझाए गए टैक्स बचत और अनुपालन के गुर

    May 29, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जुगसलाई में अविलंब फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना हो: अनिल मोदी

    May 29, 2026

    Adityapur Nagar Nigam: आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत अवैध बहुमंजिला भवन निर्माण पर जांच के घेरे में अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश की भूमिका!

    May 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: करीम सिटी कॉलेज में आयकर पर विशेष व्याख्यान, सरल शब्दों में समझाए गए टैक्स बचत और अनुपालन के गुर

    May 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 31 मई को 7 केंद्रों पर होगी बी.एड प्रवेश परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर रोक

    May 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: दिशा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, जर्जर स्कूल होंगे ध्वस्त, अतिक्रमण पर चलेगा डंडा

    May 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group