Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :बहरागोड़ा गैस रिसाव पर काबू, स्थिति सामान्य, आवागमन बहाल
    Breaking News

    Jamshedpur News :बहरागोड़ा गैस रिसाव पर काबू, स्थिति सामान्य, आवागमन बहाल

    News DeskBy News DeskJuly 2, 2025Updated:July 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    बहरागोड़ा-बारिपदा मार्ग पर जामशोला के निकट सोमवार देर रात एक प्रोपलीन गैस टैंकर से गैस रिसाव की सूचना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई थी। हालांकि जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की तत्परता और विशेषज्ञों की निगरानी में स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है।

    प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गैस रिसाव वाले टैंकर से गैस को सुरक्षित रूप से अन्य टैंकर में स्थानांतरित किया गया, जिसे अब गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन फिर से सामान्य हो चुका है और इलाके में डर या दहशत का कोई माहौल नहीं है।

    READ MORE :Jamshedpur News :डूरंड कप ट्रॉफी टूर से पहले XLRI सभागार का निरीक्षण, उपायुक्त और SSP ने दिए निर्देश

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    घटना की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी ने राहत व बचाव कार्यों में जुटी सभी एजेंसियों — एनडीआरएफ, अग्निशमन दल, जिला प्रशासन, पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों — की सराहना की।

    उपायुक्त ने कहा, “विशेषज्ञों की निगरानी और सभी एजेंसियों के बीच बेहतरीन समन्वय के चलते संभावित बड़े हादसे को सफलतापूर्वक टाल दिया गया। हमारी प्राथमिकता जनजीवन की सुरक्षा और सामान्य स्थिति की बहाली थी, जिसमें हम पूरी तरह सफल रहे हैं।”

    रात भर चली कार्यवाही में गैस रिसाव को पहले नियंत्रित किया गया और फिर बेहद सावधानी से गैस को एक अन्य सुरक्षित टैंकर में ट्रांसफर किया गया। सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए आसपास के क्षेत्रों को कुछ समय के लिए खाली भी कराया गया था।

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    इस दौरान प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की थी। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और स्थिति को समय रहते संभाल लिया गया।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :विधायक संजीव सरदार ने बाइक से किया डुमुरिया प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा

    घटना के बाद प्रशासन द्वारा घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news एनडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन जामशोला गैस लीक खबर झारखंड ट्रैफिक अपडेट प्रोपलीन टैंकर लीक बहरागोड़ा गैस रिसाव बहरागोड़ा-बारिपदा मार्ग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group