Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News:श्री शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बैंड-बाजा, भक्तिमय संगीत एवं जयकारों के साथ सूर्य मंदिर समिति ने निकाली भव्य कलश यात्रा, कलश यात्रा में भक्तों का उमड़ा सैलाब
    Breaking News

    Jamshedpur News:श्री शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बैंड-बाजा, भक्तिमय संगीत एवं जयकारों के साथ सूर्य मंदिर समिति ने निकाली भव्य कलश यात्रा, कलश यात्रा में भक्तों का उमड़ा सैलाब

    News DeskBy News DeskFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। सूर्यधाम सिदगोड़ा में श्री शिवलिंग की पुनर्स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा, गरुड़ स्तंभ स्थापना और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर स्थापना के छठवीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले चार दिवसीय अनुष्ठान से पूर्व बुधवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बागुनहातु डोंगा घाट से सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई कलश यात्रा में हजारों महिलाएं जय श्री राम का उद्घोष करते हुए सिर पर कलश एवं नारियल लेकर शामिल हुई। बैंड-बाजे, भक्तिमय डीजे संगीत के साथ निकली कलश यात्रा में महिलाएं, बच्चे एवं युवा श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में नाचते-झूमते हुए एक साथ सिदगोड़ा सूर्यधाम पहुंचे। कलश यात्रा के सबसे आगे टैंकर के द्वारा पूरे रास्ते स्वच्छ एवं निर्मल जल का छिड़काव किया गया। वहीं, माथे पर तिलक एवं हाथों में भगवा ध्वज लिए सूर्य मंदिर के पुजारी कलश यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। इसके पीछे सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत सभी पदाधिकारी चल रहे थे। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इससे पहले, बागुनहातु फुटबॉल मैदान में एकत्रीकरण के पश्चात डोंगा घाट से कलश में जल भरा गया, जहां पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से संकल्प के पश्चात कलश शोभा यात्रा बागुनहातु से होते हुएभक्तिमय वातावरण में सूर्यमंदिर परिसर पहुँची। सूर्य धाम शिवालय के चारों ओर कलशों को स्थापित किया गया। कलश स्थापना के पश्चात वेदचार्यो ने प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त पञ्चांगपुजन किया। जिसमें पांच जजमानों ने सपत्नीक भाग लिया। कल गुरुवार को बेदी पूजन अग्गण्यूतारण एवं अधिवासन अनुष्ठान सम्पन्न होगा।

    इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने
    कहा कि कलश यात्रा में भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों माताओं-बहनों एवं युवा श्रद्धालुओं के भक्तिभाव एवं आनंद ने कलश यात्रा को भव्य बना दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम मंदिर स्थापना पर विभिन्न अनुष्ठान सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होने की अपील की।

    वहीं, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न अनुष्ठान के तहत 26 फरवरी को बेदी पूजन, अग्गण्यूतारण, अधिवासन एवं सूर्य मंदिर से शाम 4 बजे श्री विग्रह के नगर भ्रमण सह शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 28 फरवरी को सुबह में पूजन, सुन्दरनकाण्ड एवं संध्याकाल में दीपोत्सव के पश्चात महभण्डारा का आयोजन होगा।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    कलश यात्रा में सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, महामंत्री अखिलेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, गुंजन यादव, टुनटुन सिंह, खेमलाल चौधरी, सुशांत पांडा, राकेश सिंह, अमित अग्रवाल, कुमार अभिषेक, जीवन साहू, नारायण पोद्दार, सतीश सिंह, कर्फ्यू पोद्दार समेत अन्य मौजूद रहे।

     

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group