Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :भारत विकास परिषद जमशेदपुर शाखा की नयी कार्यकारिणी का गठन, अशोक अध्यक्ष और अरूण बने सचिव
    Breaking News

    Jamshedpur News :भारत विकास परिषद जमशेदपुर शाखा की नयी कार्यकारिणी का गठन, अशोक अध्यक्ष और अरूण बने सचिव

    News DeskBy News DeskMay 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद जमशेदपुर एवं आदित्यपुर शाखा की संयुक्त विशेष बैठक में सत्र 2026-27 के लिए जमशेदपुर शाखा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक साकची में दिनेश कुमार प्रसाद, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव (पूर्वी क्षेत्र) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शाखा के संरक्षक डॉक्टर चंद्रेश्वर खान और सत्यनारायण अग्रवाल से सहमति लेकर निवर्तमान अध्यक्ष ज्ञान शंकर सिंह ने नए अध्यक्ष के लिए अशोक कुमार मोदी का नाम प्रस्तावित किया जिसे सभी सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। मौके पर ही सचिव अरुण कुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष अनिमेष कुमार को बनाया गया। संगठन की पाँच गतिविधियों के शाखा संयोजक के नामों को भी स्वीकृति दी गई, जो इस प्रकार हैंः- संपर्क- संतोष अग्रवाल गर्ग, संस्कार- ज्ञानशंकर सिंह, सेवा- महावीर प्रसाद गुप्ता, पर्यावरण- धनंजय प्रसाद सिंह तथा महिला सहभागिता- पूरबी घोष। इससे पहले दिनेश प्रसाद ने सभी सदस्यों का संक्षिप्त परिचय एवं स्वागत के साथ भारत विकास परिषद के उद्देश्यों, इसकी संरचना, इसकी कार्यप्रणाली और विभिन्न सूत्र और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से शैलेन्द्र कुमार (क्षेत्रीय सचिव), संतोष अग्रवाल (उपाध्यक्ष दक्षिण झारखंड प्रांत), शशि शेखर मिश्रा (अध्यक्ष आदित्यपुर शाखा), राकेश सिन्हा (सचिव आदित्यपुर), अजय कुमार वर्मा, अनुराग अग्निहोत्री, विनीत सहाय और रंजना कुमारी आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन शैलेन्द्र कुमार ने किया और बैठक की समाप्ति राष्ट्रगान से हुई।

    Jamshedpur News :जाति में भूमिज, भाषा में भूमिज और धर्म में सरना/अन्य दर्ज कराने को लेकर ग्रामीणों ने चलाया जागरूकता अभियान
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur News Arun Kumar Gupta Ashok Kumar Modi Bharat Vikas Parishad Bharat Vikas Parishad Jamshedpur Bharat Vikas Parishad Meeting Jamshedpur news Jamshedpur Organization News Jamshedpur Social News Jharkhand Social Activities New Executive Committee NGO News Jharkhand Sakchi Meeting Social Organization News Social Service Organization अशोक कुमार मोदी अध्यक्ष आदित्यपुर शाखा बैठक जमशेदपुर समाचार भारत विकास परिषद सामाजिक संस्था समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :जाति में भूमिज, भाषा में भूमिज और धर्म में सरना/अन्य दर्ज कराने को लेकर ग्रामीणों ने चलाया जागरूकता अभियान

    May 12, 2026

    Jamshedpur News : असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हिमंत विश्व शर्मा को अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

    May 12, 2026

    Jamshedpur News :नवल टाटा हॉकी अकादमी ने जमशेदपुर में समर कैंप 2026 का शुभारंभ किया

    May 12, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :जाति में भूमिज, भाषा में भूमिज और धर्म में सरना/अन्य दर्ज कराने को लेकर ग्रामीणों ने चलाया जागरूकता अभियान

    May 12, 2026

    Jamshedpur News : असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हिमंत विश्व शर्मा को अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

    May 12, 2026

    Jamshedpur News :भारत विकास परिषद जमशेदपुर शाखा की नयी कार्यकारिणी का गठन, अशोक अध्यक्ष और अरूण बने सचिव

    May 12, 2026

    Jamshedpur News :नवल टाटा हॉकी अकादमी ने जमशेदपुर में समर कैंप 2026 का शुभारंभ किया

    May 12, 2026

    Jamshedpur News :जनसमस्याओं को लेकर एक्शन में विधायक पूर्णिमा साहू, टाटा यूआईएसएल अधिकारियों संग की अहम बैठक

    May 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group