Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, विजेता टीमें रांची जाएंगी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, विजेता टीमें रांची जाएंगी

News DeskBy News DeskOctober 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। भारत विकास परिषद की जमशेदपुर एवं आदित्यपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का शाखा स्तरीय आयोजन बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में किया गया। प्रतियोगिता में पांच स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिंदी, संस्कृत और लोकगीतों की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रत्येक गीत की प्रस्तुति के लिए सात मिनट का समय निर्धारित किया गया था।

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अतुल भटनागर, टाटा स्टील के ओएमएंडक्यू डिवीजन के महाप्रबंधक, विशिष्ट अतिथि अभिषेक अग्रवाल, सिंहभूम चेंबर के उपाध्यक्ष, भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, क्षेत्रीय संयोजक सह संयुक्त सचिव दिनेश प्रसाद, शाखा अध्यक्ष अशोक मोदी, शशि मिश्रा, पूर्वी घोष, शाखा सचिव अरुण गुप्ता एवं राकेश सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

डीएवी एनआईटी के विद्यार्थियों की ओर से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति के बाद प्रतियोगिता शुरू हुई। शाखा अध्यक्ष अशोक मोदी ने स्वागत संबोधन दिया। अतिथियों ने भारत विकास परिषद की ओर से किए जा रहे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की और प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

आदित्यपुर शाखा में डीएवी एनआईटी प्रथम

प्रतियोगिता के परिणाम में आदित्यपुर शाखा के अंतर्गत डीएवी एनआईटी ने प्रथम स्थान हासिल किया। केपीएस गम्हरिया दूसरे और विद्या ज्योति स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

वहीं, जमशेदपुर शाखा के अंतर्गत एआईडब्ल्यूसी एकेडमी बारीडीह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रामकृष्ण मिशन दूसरे स्थान पर रहा।

दोनों शाखाओं की प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें अब 11 अक्टूबर को रांची में आयोजित होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

संस्कार और संस्कृति को बढ़ावा देना उद्देश्य

आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रभावना को बढ़ावा देना है। यह प्रतियोगिता शाखा, प्रांत और क्षेत्रीय स्तर से होते हुए राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित की जाती है।

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कोंकना दास, सुशांत घोषाल और आलोक ने निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन जमशेदपुर शाखा के सचिव अरुण गुप्ता ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शैलेंद्र कुमार, पूर्वी घोष, रंजना कुमारी, राजेश सिन्हा, महावीर अग्रवाल, राकेश सिन्हा, विनीत सहाय, भारत सहाय, कविता सहाय, आकांक्षा सुमन, पवन ओझा समेत अन्य सदस्यों का योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन आदित्यपुर शाखा के सचिव राकेश सिन्हा ने किया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026
Recent Post

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

October 6, 2026

Saraikela: NH-33 पर VIP मूवमेंट के लिए सरायकेला पुलिस ने बनाई विशेष एस्कॉर्ट टीम, चौका थाने में होगी स्थायी तैनाती

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group