जमशेदपुर। शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह के प्रकाश दिहाड़ा को समर्पित चेतना मार्च में शामिल होने गई जमशेदपुर की संगत ने कर्नाटक के बीदर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब नानक चीरा में मत्था टेका और गुरुघर के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन किए। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से संगत का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
गुरुद्वारा प्रबंधन ने संगत को स्वरूप भेंट कर किया सम्मानित
गुरुद्वारा साहिब नानक चीरा के महासचिव सरदार प्रदीप सिंह ने संगत का स्वागत किया। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब और महासचिव प्रदीप सिंह ने संगत में शामिल लोगों को स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान मिलने के बाद जमशेदपुर की संगत ने स्वयं को सौभाग्यशाली बताया। संगत ने कहा कि रंगरेटा महासभा के बैनर तले बीदर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में सामूहिक रूप से सम्मानित किया जाना उनके लिए विशेष और भावुक क्षण रहा।
सम्मान से बढ़ा सेवा और धर्म के प्रति उत्साह
संगत ने कहा कि गुरु घर से, विशेषकर ऐतिहासिक गुरुघर से मिला सम्मान सभी के लिए प्रेरणादायक है। इससे संगत में गुरु साहिब के उपदेशों और निर्देशों के अनुसार जीवन जीने तथा समाज एवं धर्म के प्रति सेवा भावना को और मजबूत करने का उत्साह बढ़ा है।
संगत ने रंगरेटा महासभा और उसके प्रधान मनजीत सिंह गिल के प्रति भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि महासभा की पहल और गुरुद्वारा प्रबंधन के सम्मान से आने वाले समय में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के प्रति और अधिक समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा मिली है।
चेतना मार्च में शामिल संगत
सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल, सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह, जसवीर सिंह पदरी, त्रिलोक सिंह, नवजोत सिंह, साहब सिंह (शब्बु), जसबीर सिंह (कालू), रोहित सिंह, नवजोत सिंह, कुलवंत सिंह, गुरमीत सिंह, बलबीर सिंह, यश (टेलर), सोनी सिंह, दलजीत सिंह, किरणदीप कौर, हरजीत कौर, जसबीर कौर (सीटो), इंद्रजीत कौर (इंदु), रतन कौर और रानी कौर सहित अन्य संगत शामिल रही।
