Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :बिरसानगर सीएचसी होगा हाईटेक, 60 लाख की योजना से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, सांसद विद्युत महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएचसी के विस्तार एवं उन्नयन कार्य का किया शिलान्यास
    Breaking News

    Jamshedpur News :बिरसानगर सीएचसी होगा हाईटेक, 60 लाख की योजना से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, सांसद विद्युत महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएचसी के विस्तार एवं उन्नयन कार्य का किया शिलान्यास

    News DeskBy News DeskMay 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर जोन नंबर 1 बी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के विस्तार एवं उन्नयन की दिशा में रविवार को बड़ी पहल की गई। स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की योजना मद से 10 बेड वाले अस्पताल के विस्तार एवं आधुनिकीकरण हेतु कुल 60 लाख 57 हजार 255 रुपये की लागत वाली योजना का सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने संयुक्त रूप से विधिवत शिलान्यास किया। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग को सौंपी गई है। बिरसानगर क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी और मरीजों की संख्या को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मौजूदा संरचना अपर्याप्त साबित हो रही थी। विशेष रूप से प्रसूति सेवाओं और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की बढ़ती आवश्यकता को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के बुनियादी ढांचे के विस्तार की मांग लंबे समय से उठ रही थी। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू इस विषय को लेकर निरंतर सक्रिय थी।

    शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि बिरसानगर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में इस योजना के पूरा होने से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि खासकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें इलाज के लिए दूरस्थ अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कहा कि सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार के तहत प्रथम तल पर पुरुष एवं महिला वार्ड, वेटिंग एरिया, प्रसव कक्ष, नर्सिंग स्टेशन, मेडिसिन स्टोर सहित अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ हो सकेंगी और जरूरतमंद एवं वंचित तबके को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी चिन्हित किया गया है, जिन्हें आने वाले दिनों में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक

    शिलान्यास समारोह में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, बापन बनर्जी, रंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, युवराज सिंह, रितेश झा, बोलटू सरकार, जितेंद्र मिश्रा, श्रीराम प्रसाद, बबलू गोप, शैलेश गुप्ता, मीरा झा, सीमा दास, रॉकी सिंह समेत भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया ऑफिसर एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar JAMSHEDPUR KI TAJA SAMACHAR Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    August 21, 2026

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक

    August 21, 2026

    Jharkhand Exam Postponed: झारखंड सचिवालय सेवा के ASO परीक्षा स्थगित, 22 और 23 अगस्त को होनी थी

    August 21, 2026
    Recent Post

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    August 21, 2026

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक

    August 21, 2026

    Jharkhand Exam Postponed: झारखंड सचिवालय सेवा के ASO परीक्षा स्थगित, 22 और 23 अगस्त को होनी थी

    August 21, 2026

    Jharkhand Highcourt ने JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षाओं के जरिये चयनित कर्मियों की नियुक्तियां रद्द करने पर लगायी रोक, आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने कहा-‘झारखंड सरकार हमें धोखा दे रही है”

    August 21, 2026

    Chaibasa: ACB जमशेदपुर टीम ने बंदगांव थाना प्रभारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    August 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group