Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड पर भाजपा का सरकार और पुलिस पर हमला, भानु प्रताप शाही ने दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठाई मांग
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड पर भाजपा का सरकार और पुलिस पर हमला, भानु प्रताप शाही ने दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठाई मांग

News DeskBy News DeskJune 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से मंगलवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने शहर की कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि जमशेदपुर में अपराधियों का मनोबल बढ़ चुका है और कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है।

हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग

प्रेस वार्ता के दौरान भानु प्रताप शाही ने आरोप लगाया कि बिष्टुपुर में हुई हिमांशु सिंह की हत्या पुलिस की मौजूदगी में हुई और इस मामले में केवल हमलावरों ही नहीं, बल्कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि मामले में शामिल आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी कर स्पीडी ट्रायल चलाया जाए तथा दोष सिद्ध होने पर कठोरतम सजा दी जाए। साथ ही, उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

“औद्योगिक नगरी को अपराध नगरी बनाया जा रहा है”

भानु प्रताप शाही ने आरोप लगाया कि कभी शांति, सौहार्द और औद्योगिक विकास के लिए पहचाने जाने वाला जमशेदपुर आज अपराध की बढ़ती घटनाओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ महीनों में हत्या, चाकूबाजी, लूट, चोरी और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है। उनके अनुसार, शहर में आम नागरिकों के बीच असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।

Saraikela: DC दफ्तर के परिसर में Bank Of India में सेंध की कोशिश, चोरों ने तोड़ा ताला, लोगों की सतर्कता से टली बड़ी लूट

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन अपराध नियंत्रण के बजाय अन्य गतिविधियों में अधिक व्यस्त है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से कानून-व्यवस्था की स्थिति पर जवाब देने की मांग की।

विधायक पूर्णिमा साहू ने भी जताई चिंता

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों का सरकार और प्रशासन पर विश्वास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो इसके गंभीर सामाजिक परिणाम हो सकते हैं।

Golmuri Bank Loot: केनरा बैंक लूट में पुलिस ने जारी की बंगाल और बिहार के तीन आरोपियों अमन, प्रियदर्शी और साका की तस्वीर

भाजपा ने आंदोलन की दी चेतावनी

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि पार्टी लगातार कानून-व्यवस्था के मुद्दे को उठाती रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रतिनिधिमंडल जल्द ही एसएसपी से मुलाकात कर बिष्टुपुर घटना में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा। भानु प्रताप शाही ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी और आवश्यकता पड़ने पर जमशेदपुर बंद का भी आह्वान किया जा सकता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Saraikela: DC दफ्तर के परिसर में Bank Of India में सेंध की कोशिश, चोरों ने तोड़ा ताला, लोगों की सतर्कता से टली बड़ी लूट

October 4, 2026

Golmuri Bank Loot: केनरा बैंक लूट में पुलिस ने जारी की बंगाल और बिहार के तीन आरोपियों अमन, प्रियदर्शी और साका की तस्वीर

October 4, 2026

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में विसंगतियों पर जारी नोटिस को लेकर CEO ने जारी किए निर्देश, 10 को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्पडेस्क

October 4, 2026
Recent Post

Saraikela: DC दफ्तर के परिसर में Bank Of India में सेंध की कोशिश, चोरों ने तोड़ा ताला, लोगों की सतर्कता से टली बड़ी लूट

October 4, 2026

Golmuri Bank Loot: केनरा बैंक लूट में पुलिस ने जारी की बंगाल और बिहार के तीन आरोपियों अमन, प्रियदर्शी और साका की तस्वीर

October 4, 2026

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में विसंगतियों पर जारी नोटिस को लेकर CEO ने जारी किए निर्देश, 10 को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्पडेस्क

October 4, 2026

Jharkhand: राज्य के सरकारी अस्पतालों के लिए 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन आठ अक्टूबर से, 31 अक्टूबर तक मौका

October 4, 2026

Jamshedpur: जितिया पर मानगो स्वर्णरेखा नदी में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्रतियों ने नदी में स्नान कर की पूजा-अर्चना

October 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group