Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: JPSC-JSSC भर्ती घोटालों के विरोध में भाजपा का जिला उपायुक्त कार्यालय पर आक्रोश मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: JPSC-JSSC भर्ती घोटालों के विरोध में भाजपा का जिला उपायुक्त कार्यालय पर आक्रोश मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

News DeskBy News DeskAugust 1, 2026Updated:August 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। झारखंड में JPSC, JSSC, CGL, जूनियर इंजीनियर और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शनिवार को जिला उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय से जिला उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया और राज्यपाल के नाम जिला उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर 14वीं JPSC मामले की CBI जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग की गई।

भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग

भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व और भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा और छात्र शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पिछले कई वर्षों से JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, भर्ती घोटाले, अनियमितताएं और पारदर्शिता के अभाव की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। भाजपा ने कहा कि रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत युवाओं की मांगें न्यायोचित हैं और पार्टी उनका समर्थन करती है।

CBI जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

भाजपा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि JPSC और JSSC से जुड़े सभी पेपर लीक और भर्ती घोटालों की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए। साथ ही दोषियों, बिचौलियों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Adityapur में सेव लाइफ 111 नर्सिंग होम के संचालक डॉ ओपी आनंद पर फायरिंग, भाई ने ही मारी गोली, गंभीर, TMH में भर्ती

पार्टी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की पूरी प्रक्रिया को तकनीक आधारित, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने, फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से त्वरित सुनवाई कराने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की भी मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि राज्य में भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस्तीफा दें।

इसके अतिरिक्त 14वीं JPSC मामले में तत्कालीन अध्यक्ष एल. ख्यांगते पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी, JPSC सदस्यों पर कार्रवाई, उत्पाद सिपाही दौड़ परीक्षा के दौरान मृत अभ्यर्थियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा, और लंबित नियुक्तियों को शीघ्र पूरा करने की मांग भी शामिल रही।

आभा महतो ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद आभा महतो ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उनके अनुसार लाखों अभ्यर्थी वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन कथित भ्रष्ट व्यवस्था उनकी मेहनत और सपनों को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं के साथ खड़ी है और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Jamshedpur: जमशेदपुर की युवती समेत तीन लोगों की समुद्र की लहरों ने ली जान, बेंगलुरु की निजी कंपनी के 16 कर्मचारी घूमने गये थे गोकर्ण, समुद्र में नहाने के दौरान हुआ हादसा

भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ने कहा कि यह केवल परीक्षा का नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं के भविष्य और राज्य की प्रशासनिक विश्वसनीयता का प्रश्न है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार युवाओं की मांगों की अनदेखी करती रही, तो भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी।

प्रदर्शन में आभा महतो, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, गुंजन यादव, मनोज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, कुसुम पूर्ति, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रेणु सिन्हा, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, अखिल सिंह, अमित सिंह, किशोर ओझा, उज्ज्वल सिंह, राकेश दुबे, अमित अग्रवाल, अमिताभ सेनापति, शैलेश गुप्ता, प्रदीप मुखर्जी, धर्मेंद्र प्रसाद, मंजीत सिंह, सागर राय, नीलु मछुआ, अभिमन्यु सिंह, अजय श्रीवास्तव, हरिकिशोर तिवारी, शशांक शेखर, पप्पू सिंह, सुबोध झा, चिंटू सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, छात्र और युवा उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Adityapur में सेव लाइफ 111 नर्सिंग होम के संचालक डॉ ओपी आनंद पर फायरिंग, भाई ने ही मारी गोली, गंभीर, TMH में भर्ती

November 3, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर की युवती समेत तीन लोगों की समुद्र की लहरों ने ली जान, बेंगलुरु की निजी कंपनी के 16 कर्मचारी घूमने गये थे गोकर्ण, समुद्र में नहाने के दौरान हुआ हादसा

November 3, 2026

CJI पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, बोले-अस्पताल में मरीज का इलाज होने की तरह ही गरीबों को कानूनी सहायता मिले

November 3, 2026
Recent Post

Adityapur में सेव लाइफ 111 नर्सिंग होम के संचालक डॉ ओपी आनंद पर फायरिंग, भाई ने ही मारी गोली, गंभीर, TMH में भर्ती

November 3, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर की युवती समेत तीन लोगों की समुद्र की लहरों ने ली जान, बेंगलुरु की निजी कंपनी के 16 कर्मचारी घूमने गये थे गोकर्ण, समुद्र में नहाने के दौरान हुआ हादसा

November 3, 2026

CJI पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, बोले-अस्पताल में मरीज का इलाज होने की तरह ही गरीबों को कानूनी सहायता मिले

November 3, 2026

Jharkhand में महिलाएं सुरक्षित नहीं, रक्षक ही भक्षक बन गए हैं… गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड पर बोले BJP अध्यक्ष, CM हेमंत सोरेन को भी घेरा

November 3, 2026

Jamshedpur: मॉडलिंग का सपना दिखा वसूले 3 हजार रुपये, बीच में बंद हुआ शो, पुलिस ने आयोजकों से की पूछताछ

November 3, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group