Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News ;हेमंत सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जुगसलाई विधानसभा के पटमदा प्रखंड कार्यालय पर दिया एकदिवसीय धरना, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
    Breaking News

    Jamshedpur News ;हेमंत सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जुगसलाई विधानसभा के पटमदा प्रखंड कार्यालय पर दिया एकदिवसीय धरना, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

    News DeskBy News DeskMay 20, 2026Updated:May 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। झारखंड में किसानों के मुद्दे को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में बुधवार को जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत पटमदा प्रखंड कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं और राज्य सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित धरना में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान शामिल हुए। धरना के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में भाजपा ने कहा कि हेमंत सरकार ने चुनाव पूर्व किसानों से किए गए वादों को पूरी तरह भुला दिया है और आज राज्य का किसान प्राकृतिक आपदा, आर्थिक संकट और सरकारी उपेक्षा के बीच त्रस्त है। ज्ञापन में भाजपा ने किसानों को 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य देने, अविलंब बकाया भुगतान करने, प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने, मुफ्त और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, कोल्ड स्टोरेज एवं प्रोसेसिंग इकाइयों की संख्या बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और सिंचाई व्यवस्था विकसित करने एवं 450 रुपये में किसानों को गैस सिलिंडर देने की मांग उठाई।

    धरना को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने हेमंत सरकार किसानों के साथ छल और विश्वासघात कर रही है। चुनाव के समय किसानों को धान का 3200 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य देने, मुफ्त बिजली, खाद-बीज पर सब्सिडी और ऋण माफी जैसे बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि धान बेचने के महीनों बाद भी किसानों का भुगतान लंबित है, जबकि खाद और बीज की कालाबाजारी खुलेआम हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन के डिजिटलीकरण और खातों को ऑनलाइन कराने के नाम पर अंचल कार्यालयों में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है और किसानों व ग्रामीणों से हजारों रुपये की घूस मांगी जा रही है। उन्होंने मइयां सम्मान योजना को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। अभय सिंह ने कहा कि मइयां योजना के नाम पर वोट लेने के बाद अब सत्यापन के बहाने महिलाओं को भीषण गर्मी में ब्लॉक कार्यालयों के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। कहा कि भाजपा किसानों की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो ने कहा कि बेमौसम बारिश और भारी ओलावृष्टि से राज्य के हजारों किसानों की फसल बर्बाद हो गई, लेकिन सरकार किसानों को राहत देने के बजाय केवल बयानबाजी में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसान सरकार की प्राथमिकता में कहीं नहीं हैं। आभा महतो ने आरोप लगाया कि झामुमो-कांग्रेस सरकार किसानों को सिर्फ भ्रमित कर रही है। उन्होंने मांग किया कि प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए एवं फसल बीमा और पशुधन बीमा योजना में आ रही बाधाओं को दूर किया जाए।

    वहीं, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस सरकार ने किसानों को सिर्फ ठगने और वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का काम किया है। सरकार की नीतियों ने किसानों को कर्ज, बेरोजगारी और बदहाली की तरफ धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार किसानों की नहीं बल्कि दलालों और बिचौलियों की सरकार बनकर रह गई है। कहा कि किसानों को उनका हक नहीं मिला तो भाजपा गांव-गांव जाकर सरकार के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन खड़ा करेगी।

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    धरना को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि हेमंत सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। उन्होंने कहा कि खेती आज भी मानसून पर निर्भर है, लेकिन सरकार सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने में पूरी तरह विफल है। किसानों को समय पर खाद, बीज और कृषि उपकरण उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना को बंद कर किसानों के हितों पर कुठाराघात किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार किसानों की समस्याओं और भाजपा की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    धरना को पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा व अन्य ने भी संबोधित किया।

    इस दौरान मंच संचालन भाजपा जिला मंत्री मुचिराम बाउरी एवं धन्यवाद ज्ञापन पटमदा मंडल अध्यक्ष कृष्णपद सिंह ने किया।

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    धरना के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व मंत्री दुलाल बहुत, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, नीरज सिंह, जिप सदस्य प्रदीप बेसरा, जिला पदाधिकारी प्रदीप महतो, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रेणु सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, पप्पू सिंह, बिनोद सिंह, किशोर ओझा, नीलु मछुआ, कमलपुर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो, बोड़ाम मंडल अध्यक्ष सनातन दास, पटमदा मंडल अध्यक्ष कृष्णपद सिंह, एमजीएम मंडल अध्यक्ष सूरज साह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिसोदिया, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी, रॉकी सिंह, संदीप मिश्रा, कृपा सिंधु महतो, महावीर महतो, वासुदेव मंडल, शरद सिंह सरदार, सानंद प्रधान, मंटू चरण दत्ता, सदानंद महतो, शांतनु मुखर्जी, रानी ठाकुर, संध्या नंदी, चिंटू सिंह, बिरेन महतो समेत कई अन्य कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar JAMSHEDPUR KI TAJA SAMACHAR Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: राजनगर पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों व संदिग्धों की सघन जांच

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  राष्ट्रीय लोक अदालत एवं एनआई एक्ट विशेष लोक अदालत की तैयारियां तेज, समीक्षा बैठक आयोजित

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group