Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा जमशेदपुर महानगर में संगठन पर्व के तहत नामांकन प्रक्रिया संपन्न जिलाध्यक्ष पद के लिए संजीव सिन्हा का एकमात्र नामांकन, शनिवार को होगी औपचारिक घोषणा
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा जमशेदपुर महानगर में संगठन पर्व के तहत नामांकन प्रक्रिया संपन्न जिलाध्यक्ष पद के लिए संजीव सिन्हा का एकमात्र नामांकन, शनिवार को होगी औपचारिक घोषणा

जिला चुनाव अधिकारी मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक बिरंची नारायण की देखरेख में सम्पन्न हुई सम्पूर्ण नामांकन प्रकिया
News DeskBy News DeskJanuary 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार को संगठन पर्व के तहत महानगर जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
इस दौरान जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष पद के लिए जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया। वहीं, प्रदेश परिषद प्रतिनिधि के रूप में पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन की संपूर्ण प्रक्रिया जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर के वर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नामांकन प्रक्रिया के पश्चात जिला चुनाव अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि संगठन पर्व के अंतर्गत जमशेदपुर महानगर में जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हुई। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की गई थी।

P&M मॉल ने चुकाया Tata Steel का 2.23 करोड़ बकाया, लीज रेंट और रोड सेस के मद में हुआ भुगतान, जमीन सीमांकन और अतिक्रमण का मामला अब भी लंबित

वहीं, वर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जानकारी दी कि शनिवार को दोपहर 1 बजे साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला चुनाव अधिकारी मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक बिरंची नारायण द्वारा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों की औपचारिक घोषणा कार्यकर्ताओं के समक्ष की जाएगी।

Jamshedpur: कदमा में जानलेवा हमला के बाद टीएमएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

P&M मॉल ने चुकाया Tata Steel का 2.23 करोड़ बकाया, लीज रेंट और रोड सेस के मद में हुआ भुगतान, जमीन सीमांकन और अतिक्रमण का मामला अब भी लंबित

October 23, 2026

Jamshedpur: कदमा में जानलेवा हमला के बाद टीएमएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

October 23, 2026

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

October 23, 2026
Recent Post

P&M मॉल ने चुकाया Tata Steel का 2.23 करोड़ बकाया, लीज रेंट और रोड सेस के मद में हुआ भुगतान, जमीन सीमांकन और अतिक्रमण का मामला अब भी लंबित

October 23, 2026

Jamshedpur: कदमा में जानलेवा हमला के बाद टीएमएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

October 23, 2026

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

October 23, 2026

PM Modi का राहुल गांधी पर तंज-श्रीहरिकोटा से एक साल में उतने रॉकेट लॉन्च नहीं होते, जितनी बार कांग्रेस अपने नेता को ‘लॉन्च’ करने की असफल कोशिशें करती है… जानें और क्या कहा?

October 23, 2026

JMM के हजारीबाग जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के कमरे से शव बरामद, पूर्व मंत्री ने लगाये ये आरोप

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group