Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur news :भाजपा जमशेदपुर महानगर के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, संगठन की बारीकियों से अवगत होकर विदा हुए कार्यकर्ता
    Breaking News

    Jamshedpur news :भाजपा जमशेदपुर महानगर के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, संगठन की बारीकियों से अवगत होकर विदा हुए कार्यकर्ता

    News DeskBy News DeskMay 17, 2026Updated:May 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    ● प्रशिक्षण वर्ग में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, डिजिटल सशक्तिकरण और पंचायत चुनाव पर हुआ मंथन

    ● पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा समेत कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में चल रहे दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतिम दिन जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, डॉ समर सिंह, सत्यनारायण सिंह एवं राहुल शाहदेव ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक संबोधित किया। दिन की शुरुआत ध्वज प्रणाम, योगाभ्यास और शाखा कार्यक्रम के साथ हुई। प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर अलग-अलग वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और कार्यशैली से अवगत कराया।

    अंतिम दिन के पहले सत्र में झारखंड भाजपा के सह सोशल मीडिया संयोजक राहुल शाहदेव ने सोशल मीडिया, नमो ऐप एवं सरल ऐप से जुड़ी जानकारियां साझा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को नमो ऐप, सरल ऐप के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम आज संगठन को मजबूत करने का प्रभावी जरिया बन चुका है। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं संगठन की गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाना चाहिए।

    द्वितीय सत्र में डॉ समर सिंह ने विचार परिवार विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तीसरे सत्र में सत्यनारायण सिंह ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर संबोधित किया।

    Seraikella- Kharsawan: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

    चौथे सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने पार्टी के इतिहास, विकास और राष्ट्रवादी विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद और भारतीयता का आचरण ही भाजपा कार्यकर्ता की सबसे बड़ी पहचान है तथा भाजपा ही देश की एकता, अखंडता, संस्कृति, सुशासन और समृद्धि को मजबूत करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा में राष्ट्र सर्वोपरि है। डॉ वर्मा ने कहा कि भाजपा दुनिया की ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसकी पहचान राष्ट्रवाद से जुड़ी हुई है। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी पृष्ठभूमि में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई थी। उन्होंने धारा 370 के विरोध में डॉ. मुखर्जी के आंदोलन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत का और पंचनिष्ठा का भी उल्लेख किया।

    डॉ वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले साढ़े ग्यारह वर्षों में भाजपा संस्थापकों के सपनों को साकार किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में बूथ अध्यक्ष भी प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बन सकता है क्योंकि यहां परिवारवाद नहीं संगठन और कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं।

    समापन सत्र में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय ने राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिदृष्य एवं पंचायत चुनाव में पार्टी की भुमिका विषय पर विस्तार से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सामाजिक समरसता बढ़ाने और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को विशेष दिशा-निर्देश दिए। पंचायत चुनाव संगठन की जमीनी ताकत को मजबूत करने का बड़ा माध्यम है। इसके लिए गांव-गांव तक केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, संगठन और समर्पण की भावना के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा ही गांव, गरीब, किसान और अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध राजनीतिक शक्ति है।

    उन्होंने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और विकास कार्यों में उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है, भ्रष्टाचार चरम पर है और पुरे प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि झारखंडवासी राज्य सरकार की कार्यशैली से निराश, हताश और परेशान है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करना होगा और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंचाना होगा।

    Seraikella-Kharsawan:  जनता दरबार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    विभिन्न सत्रों के प्रभारी के रूप में प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव एवं जटाशंकर पांडेय मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश मंत्री सह वर्ग प्रभारी शैलेन्द्र सिंह एवं प्रशिक्षण अभियान के जिला संयोजक अनिल मोदी भी मुख्यरूप से मौजूद रहे।

    दूसरे दिन के प्रशिक्षण शिविर में झारखंड भाजपा के प्रदेश मंत्री सह वर्ग प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, योगेश मल्होत्रा, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, जटाशंकर पांडेय, राजेश शुक्ला, डॉ राजीव, नीरज सिंह, रीता मिश्रा, जिप सदस्य कुसुम पूर्ति, अभियान के जिला संयोजक अनिल मोदी, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, बिनोद सिंह, अमित सिंह, किशोर ओझा, उज्ज्वल सिंह, राकेश दुबे, मंजीत सिंह, सागर राय, नीतीश कुशवाहा, रमेश बास्के समेत मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं मंडल प्रभारी मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP Jamshedpur Mahanagar BJP social media strategy BJP training camp Sonari Booth management BJP Chitragupt Bhawan Jamshedpur Digital empowerment politics Dr Pradeep Verma MP Dr Ravindra Rai Jharkhand Hemant Soren government failure Jamshedpur news Jamshedpur Political News jharkhand bjp news Jharkhand Panchayat Election 2026 Jharkhand state politics JMM Congress corruption Kolhan trending news NamO app training Pt Deendayal Upadhyay training Sanjeev Sinha BJP Saral App BJP जमशेदपुर न्यूज झामुमो कांग्रेस सरकार झारखंड भाजपा समाचार डिजिटल सशक्तिकरण भाजपा। डॉ प्रदीप वर्मा डॉ रविन्द्र राय पंचायत चुनाव झारखंड 2026 बूथ प्रबंधन भाजपा जमशेदपुर प्रशिक्षण शिविर संजीव सिन्हा भाजपा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella- Kharsawan: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

    July 3, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  जनता दरबार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    July 3, 2026

    Jamshedpur Bandh: ‘जमशेदपुर बंद’ से सामान्य जनजीवन बाधित, प्रमुख सड़कें अवरुद्ध, स्कूलों सहित शैक्षणिक संस्थान बंद रहे, ऑटो-रिक्शा, बसें और अन्य वाहन सड़कों से नदारद

    July 3, 2026
    Recent Post

    Seraikella- Kharsawan: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

    July 3, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  जनता दरबार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    July 3, 2026

    Jamshedpur Bandh: ‘जमशेदपुर बंद’ से सामान्य जनजीवन बाधित, प्रमुख सड़कें अवरुद्ध, स्कूलों सहित शैक्षणिक संस्थान बंद रहे, ऑटो-रिक्शा, बसें और अन्य वाहन सड़कों से नदारद

    July 3, 2026

    Jamshedpur Bandh: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में NDA का ‘जमशेदपुर बंद’ का दिख रहा व्यापक असर, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई समेत पूरा शहर ठप

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर गठित, SIT पूरे घटनाक्रम के पीछे की साजिश की करेगी पड़ताल, डीडी बार जांच के दायरे में

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group