Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख

    News DeskBy News DeskJune 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यालय, रांची में आज जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू जी ने की।

    बैठक में नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी, संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह जी तथा छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष श्री संजीव सिन्हा जी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्री सत्या तिवारी जी भी बैठक में शामिल हुए।

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी ने संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, जनसंपर्क अभियान, सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और जन-जन तक पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने में सोशल मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी श्री दिनेश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी ने मंच से सोशल मीडिया के प्रभावी संचालन एवं संगठनात्मक गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार में किए जा रहे कार्यों की विशेष सराहना करते हुए श्री दिनेश कुमार का नाम लेकर प्रशंसा की। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मिली यह सराहना कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी एवं उत्साहवर्धक रही।

    बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक पहुंचाने तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के मार्गदर्शन से उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP KI KHBAAR bjp news Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    August 5, 2026

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    August 5, 2026

    HAJIPUR NEWS: सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का बड़ा ऐलान, सहरसा-बरौनी-हाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से चलेगी दैनिक सेवा

    August 5, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    August 5, 2026

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    August 5, 2026

    HAJIPUR NEWS: सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का बड़ा ऐलान, सहरसा-बरौनी-हाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से चलेगी दैनिक सेवा

    August 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 15.11 लाख मतदाता शामिल; 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

    August 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त की स्वास्थ्य विभाग समीक्षा बैठक, हर माह 10 ब्लड डोनेशन कैंप और 100% संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश

    August 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group