Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा की 5 नवंबर को विशाल पदयात्रा, ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान की बनी रणनीति
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा की 5 नवंबर को विशाल पदयात्रा, ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान की बनी रणनीति

बारीडीह में भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक में बनी कार्ययोजना, पदयात्रा के साथ युवा संवाद, गोष्ठी और सोशल मीडिया अभियान की भी तैयारी
News DeskBy News DeskOctober 27, 2026Updated:October 27, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इस अभियान के तहत आगामी 5 नवंबर को जमशेदपुर में विशाल पदयात्रा आयोजित करने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्धजनों की गोष्ठियां, शिक्षण संस्थानों में युवा संवाद, छात्र प्रतियोगिताएं और सोशल मीडिया अभियान समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के लिए सोमवार को बारीडीह क्षेत्र के बागुननगर स्थित आशीर्वाद कल्याण मंडप में भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने की। इसमें सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, पूर्व विधायक मेनका सरदार और पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

5 नवंबर को निकलेगी विशाल पदयात्रा

बैठक में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि 5 नवंबर को प्रस्तावित पदयात्रा में जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से भाजपा कांग्रेस और विपक्षी दलों के राजनीतिक रुख, संवैधानिक मूल्यों तथा चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर उनके कथित दोहरे मानदंडों को जनता के सामने रखने का प्रयास करेगी। पार्टी ने इस अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की योजना बनाई है।

पदयात्रा से लेकर युवा संवाद तक होंगे कार्यक्रम

भाजपा की कार्ययोजना में केवल पदयात्रा ही नहीं, बल्कि अलग-अलग वर्गों तक पहुंचने वाले कार्यक्रम भी शामिल हैं। इसके तहत विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्धजनों की गोष्ठियां, शिक्षण संस्थानों में युवा संवाद, छात्र प्रतियोगिताएं और प्रभावशाली नागरिकों से संपर्क किया जाएगा। अभियान को सोशल मीडिया के माध्यम से भी आगे बढ़ाने की तैयारी है।

JAMSHEDPUR NEWS: कस्तूरबा विद्यालय में पुलिस ने छात्राओं से डायल कराया 112, जानिए क्यों हुई यह खास पहल

बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी गतिविधियों के सफल आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं से सुझाव भी लिए गए।

सांसद विद्युत वरण महतो ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मूल्यों और जनादेश का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास और जनहित के मुद्दों पर जनता के बीच जाने के बजाय भ्रम और अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र मजबूत है और जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा भाजपा की नीतियों के साथ है।

पूर्णिमा साहू और अभय सिंह ने कार्यकर्ताओं से की अपील

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठनात्मक गतिविधियों में जुटने की अपील की।

JAMSHEDPUR NEWS :श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के असिस्टेंट प्रोफेसर सूर्यजीत सिंह को एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में मिली बड़ी जिम्मेदारी, तकनीकी अधिकारी के पद पर चयन

वहीं, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा अभियान के माध्यम से कांग्रेस के राजनीतिक रुख और कथित दोहरे मानदंडों को जनता के सामने रखेगी।

बैठक में पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, पूर्व विधायक मेनका सरदार और पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ने भी अपने विचार रखे।

कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजीव सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक ने दिया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव, राजन सिंह, मनोज सिंह, जटाशंकर पांडेय, अमरप्रीत सिंह काले, कल्याणी शरण, रीता मिश्रा, कुसुम पूर्ति, संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: कस्तूरबा विद्यालय में पुलिस ने छात्राओं से डायल कराया 112, जानिए क्यों हुई यह खास पहल

October 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के असिस्टेंट प्रोफेसर सूर्यजीत सिंह को एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में मिली बड़ी जिम्मेदारी, तकनीकी अधिकारी के पद पर चयन

October 27, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: 30 अक्टूबर तक तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट, DC ने अधिकारियों को किया सतर्क

October 27, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: कस्तूरबा विद्यालय में पुलिस ने छात्राओं से डायल कराया 112, जानिए क्यों हुई यह खास पहल

October 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के असिस्टेंट प्रोफेसर सूर्यजीत सिंह को एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में मिली बड़ी जिम्मेदारी, तकनीकी अधिकारी के पद पर चयन

October 27, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: 30 अक्टूबर तक तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट, DC ने अधिकारियों को किया सतर्क

October 27, 2026

RAILWAY NEWS: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 4 रेलकर्मी सम्मानित, किसी ने महिला की जान बचाई तो किसी ने ट्रैक की खराबी पकड़ी

October 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा की 5 नवंबर को विशाल पदयात्रा, ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान की बनी रणनीति

October 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group