Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :7 मई को जमशेदपुर में पेयजल और बिजली संकट पर भाजपा का डीसी ऑफिस घेराव
    Breaking News

    Jamshedpur News :7 मई को जमशेदपुर में पेयजल और बिजली संकट पर भाजपा का डीसी ऑफिस घेराव

    News DeskBy News DeskMay 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। भीषण गर्मी के बीच शहर में गहराते पेयजल संकट और अघोषित बिजली कटौती को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा 7 मई को जिला उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है। इस आंदोलन में महानगर के सभी 28 मंडलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

    बैठक में बनी आंदोलन की रणनीति

    रविवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारियों ने प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

    सरकार पर भाजपा का हमला

    बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में जमशेदपुर की जनता पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है। लोग पेयजल के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, जबकि अघोषित बिजली कटौती ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

    Jamshedpur News :अशोक चौधरी, रविन्द्र झा और विजय यादव को प्रदेश कांग्रेस में जिम्मेदारी, परविंदर सिंह ने जताई खुशी

    उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इन गंभीर समस्याओं को लेकर पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। जनता त्राहिमाम कर रही है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

    सड़क से सदन तक संघर्ष का ऐलान

    संजीव सिन्हा ने कहा कि भाजपा जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है। 7 मई को डीसी कार्यालय पर होने वाला प्रदर्शन सरकार को जगाने का काम करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की।

    नए पदाधिकारियों का स्वागत

    Jamshedpur News : जुगसलाई शनिदेव मंदिर में 16 मई को शनि शांति यज्ञ, भजन व प्रसाद वितरण का आयोजन,16 मई को होगा भव्य शनि शांति यज्ञ

    बैठक के अंतिम चरण में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष ने सभी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस दौरान पदाधिकारियों ने अपना परिचय भी साझा किया।

    बैठक में ये रहे मौजूद

    इस बैठक में प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, जिला महामंत्री राजीव सिंह, जितेंद्र राय, जिला मंत्री मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रीना चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली, कार्यालय मंत्री संजीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, आईटी सेल संयोजक बिनोद सिंह और सोशल मीडिया सह संयोजक अमित सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।


    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP agitation news BJP Jamshedpur meeting BJP Leaders Jamshedpur BJP protest 7 May Drinking Water Crisis electricity problem Jharkhand Hemant Soren government issue Hindi News Jharkhand Jamshedpur BJP protest Jamshedpur DC office protest Jamshedpur News Today Jharkhand Hindi news Jharkhand Politics News Local News Jamshedpur Political protest Jharkhand Power cut Jharkhand Power outage protest Sakchi BJP office meeting Water crisis Jamshedpur Water shortage India
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :अशोक चौधरी, रविन्द्र झा और विजय यादव को प्रदेश कांग्रेस में जिम्मेदारी, परविंदर सिंह ने जताई खुशी

    May 3, 2026

    Jamshedpur News : जुगसलाई शनिदेव मंदिर में 16 मई को शनि शांति यज्ञ, भजन व प्रसाद वितरण का आयोजन,16 मई को होगा भव्य शनि शांति यज्ञ

    May 3, 2026

    Jamshedpur News :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन्मदिन पर हज़ारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी अपने प्रिय नेता को शुभकामनाएं, सूर्य मंदिर परिसर में पूर्व सीएम ने किया पौधरोपण, एग्रिको आवास पर शुभचिंतकों की रही भीड़

    May 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :अशोक चौधरी, रविन्द्र झा और विजय यादव को प्रदेश कांग्रेस में जिम्मेदारी, परविंदर सिंह ने जताई खुशी

    May 3, 2026

    Jamshedpur News : जुगसलाई शनिदेव मंदिर में 16 मई को शनि शांति यज्ञ, भजन व प्रसाद वितरण का आयोजन,16 मई को होगा भव्य शनि शांति यज्ञ

    May 3, 2026

    Jamshedpur News :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन्मदिन पर हज़ारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी अपने प्रिय नेता को शुभकामनाएं, सूर्य मंदिर परिसर में पूर्व सीएम ने किया पौधरोपण, एग्रिको आवास पर शुभचिंतकों की रही भीड़

    May 3, 2026

    Jamshedpur News :यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति के आंदोलन का दायरा बढ़ा

    May 3, 2026

    Jamshedpur News :7 मई को जमशेदपुर में पेयजल और बिजली संकट पर भाजपा का डीसी ऑफिस घेराव

    May 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group