Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur News: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाल फूंका हेमंत सोरेन का पुतला, सीजीएल परीक्षा रद्द कर सीबीआइ जांच की मांग
    Headlines

    Jamshedpur News: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाल फूंका हेमंत सोरेन का पुतला, सीजीएल परीक्षा रद्द कर सीबीआइ जांच की मांग

    News DeskBy News DeskSeptember 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.जेएसएससी द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा में हुए धांधली के विरोध में युवा सड़क पर उतर आये हैं. भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकालकर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. आक्रोशित युवाओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से जुबिली पार्क गोलचक्कर तक आक्रोश मार्च निकाला और हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि रांची, धनबाद समेत कई अन्य परीक्षा केंद्रों में बाहर के अभ्यर्थियों को पहले ही आंसर सीट मिल गयी थी. कई केंद्रों पर प्रश्न पत्र के सील खुले हुए मिले. इंटरनेट सेवा बंद कर सरकार ने खुद साबित कर दिया कि वह गड़बड़ी में शामिल है. यूपीएससी, जेपीएससी जैसी परीक्षाओं में इंटरनेट बंद नहीं किया गया है, लेकिन सीजीएल जैसी परीक्षा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी. आक्रोश मार्च में शामिल भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि हेमंत सरकार युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही इस मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच नहीं कराई गयी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो यह आंदोलन और उग्र एवं बड़ा रूप लेगा.

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    demanding cancellation of CGL exam and CBI investigation Jamshedpur News: BJP Yuva Morcha workers took out a protest march and burnt the effigy of Hemant Soren
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026
    Recent Post

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026

    Jharkhand: डायन होने के शक में महिला पर खौलता हुआ पानी फेंकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की ईवी बुकिंग तीन गुना तक बढ़ी, बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही कंपनी

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group