Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :जमशेदपुर महानगर के साकची पश्चिम एवं बिस्टुपुर मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान हुआ संपन्न, बूथ सशक्तिकरण से लेकर एआई के इस्तेमाल पर कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण
    Breaking News

    Jamshedpur News :जमशेदपुर महानगर के साकची पश्चिम एवं बिस्टुपुर मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान हुआ संपन्न, बूथ सशक्तिकरण से लेकर एआई के इस्तेमाल पर कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण

    News DeskBy News DeskMarch 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के बिस्टुपुर मंडल एवं साकची पश्चिम मंडल द्वारा संयुक्त रूप से गंडक रोड स्थित स्टील सिटी हाउस में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का गुरुवार को समापन हो गया। यह प्रशिक्षण वर्ग बुधवार से प्रारंभ होकर गुरुवार को संपन्न हुआ।प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया। उद्घाटन सत्र की शुरुआत पार्टी के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने ‘भाजपा का इतिहास’ विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में योगदान की जानकारी दी। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 7 महत्वपूर्ण विषयों- भाजपा का इतिहास, बूथ प्रबंधन एवं ‘मन की बात’, वैचारिक अधिष्ठान, अंत्योदय से संतृप्ति, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार, सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप एवं सरल ऐप के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण महा अभियान में विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और राष्ट्रवाद की भावना को प्रबल किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के इतिहास एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रदर्शनी भी लगाई गई।

    प्रशिक्षण वर्ग में उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि भाजपा राजनीतिक दल होने के साथ राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है। पार्टी की ताकत उसके समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं, जो बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को आत्मसात कर धरातल पर ले जाएं और जन-जन तक पार्टी की नीतियों एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्णायक होगी, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    इस अवसर पर वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव एवं जटाशंकर पांडेय, जिला महामंत्री अनिल मोदी, पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा तथा सोशल मीडिया संयोजक बिनोद कुमार सिंह ने भी विभिन्न विषयों पर सत्र को संबोधित किया।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    प्रशिक्षण वर्ग में साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह एवं बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय समेत मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान मंच संचालन जितेंद्र पटेल ने किया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news भाजपा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group