Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :शहीदों की स्मृति में 8 अप्रैल को रक्तदान शिविर, युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील,रेड क्रॉस भवन में होगा आयोजन
Breaking News

Jamshedpur News :शहीदों की स्मृति में 8 अप्रैल को रक्तदान शिविर, युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील,रेड क्रॉस भवन में होगा आयोजन

News DeskBy News DeskApril 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर । 8 अप्रैल को स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रेड क्रॉस भवन में आयोजित किया जा रहा है। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

मंगल पांडे के शहादत दिवस पर विशेष आयोजन

यह रक्तदान शिविर मंगल पांडे के शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। साथ ही स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय चितरंजन मुखर्जी और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी यह एक महत्वपूर्ण माध्यम होगा।

इन संस्थाओं का मिल रहा सहयोग

इस आयोजन में पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर नार्थ का सहयोग मिल रहा है। शिविर का संयोजन रेड क्रॉस सोसाईटी के पेट्रन लॉयन्स सुदीप्तो मुखर्जी द्वारा अपने पिता स्व. चितरंजन मुखर्जी की स्मृति में किया जा रहा है।

Adityapur में सेव लाइफ 111 नर्सिंग होम के संचालक डॉ ओपी आनंद पर फायरिंग, भाई ने ही मारी गोली, गंभीर, TMH में भर्ती

युवाओं से विशेष अपील

रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने रक्तदाताओं से अपील की है कि जिनका पिछला रक्तदान 90 दिन पहले हो चुका है, वे इस शिविर में आकर रक्तदान करें। खासकर 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवाओं से आग्रह किया गया है कि वे अपने जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर रक्तदान कर समाज सेवा से जुड़ें।

रक्तदान से मिलेगा जिम्मेदारी का एहसास

उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों की जान बचाने में मदद करता है, बल्कि यह युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनने का भी अहसास कराता है। 18+ युवाओं के लिए यह एक नई पहचान और सामाजिक योगदान का अवसर है।

Jamshedpur: जमशेदपुर की युवती समेत तीन लोगों की समुद्र की लहरों ने ली जान, बेंगलुरु की निजी कंपनी के 16 कर्मचारी घूमने गये थे गोकर्ण, समुद्र में नहाने के दौरान हुआ हादसा

गर्मी में बढ़ती है रक्त की जरूरत

गर्मी के मौसम में अक्सर ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो जाती है। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों के रक्तदान करने से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा। आयोजकों ने लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने और इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Adityapur में सेव लाइफ 111 नर्सिंग होम के संचालक डॉ ओपी आनंद पर फायरिंग, भाई ने ही मारी गोली, गंभीर, TMH में भर्ती

November 3, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर की युवती समेत तीन लोगों की समुद्र की लहरों ने ली जान, बेंगलुरु की निजी कंपनी के 16 कर्मचारी घूमने गये थे गोकर्ण, समुद्र में नहाने के दौरान हुआ हादसा

November 3, 2026

CJI पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, बोले-अस्पताल में मरीज का इलाज होने की तरह ही गरीबों को कानूनी सहायता मिले

November 3, 2026
Recent Post

Jharkhand में महिलाएं सुरक्षित नहीं, रक्षक ही भक्षक बन गए हैं… गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड पर बोले BJP अध्यक्ष, CM हेमंत सोरेन को भी घेरा

November 3, 2026

Jamshedpur: मॉडलिंग का सपना दिखा वसूले 3 हजार रुपये, बीच में बंद हुआ शो, पुलिस ने आयोजकों से की पूछताछ

November 3, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group