Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News :स्व. के. के. सिंह की जयंती पर आज रेड क्रॉस भवन में होगा रक्तदान शिविर

जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति रेड क्रॉस के संस्थापक पेट्रन स्व. के. के. सिंह की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन 28 जून को रेड क्रॉस भवन में किया जायेगा। शिविर का उद्घाटन 28 जून शनिवार को रेड क्रॉस भवन में झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर के माननीय सांसद विद्युत बरन महतो तथा इंचागढ़ की विधायक सबिता महतो द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा।

READ MORE :Jamshedpur :शहर की तीन विभूतियों की स्मृति में होंगे रक्तदान शिविर

शिविर का संयोजन कर रहे के.के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के चेयरमैन व रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के उपाध्यक्ष विकास सिंह ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र छात्राओं व युवा वर्ग से आगे बढ़कर रक्तदान का आग्रह किया है। रेड क्रॉस के सहयोग से आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में कोई भी रक्तदाता जिनके रक्तदान का 90 दिन पूरा हो गया हो, वे रक्तदान कर सकेंगे।

READ MORE :Aadhar के जरिये भुगतान सेवाएं देने वाले टचपॉइंट ऑपरेटर के संबंध में RBI ने जारी किए ये निर्देश

रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 2 हजार से अधिक यूनिट रक्त संग्रह कर शहर के ब्लड सेन्टर में रक्तदाताओं के सहयोग से उपलब्ध कराया जायेगा ताकि हर जरूरतमंद को समय पर रक्त की प्राप्ति हो सके।

Exit mobile version