Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले
Breaking News

Jamshedpur News :रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले

News DeskBy News DeskOctober 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में जन सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा आयोजित 10वें रक्तदान शिविर एवं बारीडीह स्थित चूना गोदाम क्लब हाउस में ‘प्रयत्न अच्छे कल के लिए’ संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा नेता एवं समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए और आयोजकों, रक्तदाताओं एवं पूरी टीम को इस पुनीत कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद और नई रोशनी ला सकता है। रक्त की एक-एक बूंद किसी के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

धतकीडीह स्थित शिविर में जन सेवा संघ ट्रस्ट के सूरज साह सहित सभी पदाधिकारियों, टीम सदस्यों एवं आयोजन से जुड़े सहयोगियों के सेवा-भाव की सराहना करते हुए उन्होंने इस नेक पहल के लिए साधुवाद दिया।

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी, 71 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

वहीं, बारीडीह के चूना गोदाम क्लब हाउस में आयोजित रक्तदान शिविर में ‘प्रयत्न अच्छे कल के लिए’ के समर झा, संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं टीम सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही रक्तदान कर मानव सेवा में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारा कर्तव्य है। समाज के अधिक से अधिक युवाओं और नागरिकों को आगे आकर नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित होना चाहिए, ताकि रक्त के अभाव में किसी जरूरतमंद की जिंदगी संकट में न पड़े।

JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड की युवा संगीत प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 75 हजार की पुरस्कार राशि; 6 दिसंबर को फाइनल

उन्होंने दोनों संस्थाओं द्वारा लगातार सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी अभियानों से समाज में सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना मजबूत होती है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी, 71 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

October 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड की युवा संगीत प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 75 हजार की पुरस्कार राशि; 6 दिसंबर को फाइनल

October 4, 2026

Asian Games 2026: 9 पदक जीतकर लौटी भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

October 4, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी, 71 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

October 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड की युवा संगीत प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 75 हजार की पुरस्कार राशि; 6 दिसंबर को फाइनल

October 4, 2026

Asian Games 2026: 9 पदक जीतकर लौटी भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

October 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: आद्रा मंडल में विकास कार्य से 5 से 11 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस बदलेगी रूट

October 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: विजया गार्डन में RRR Drive, नागरिकों ने जमा किया 659 किलो सामान; 106 किलो ऑर्गेनिक कंपोस्ट की बिक्री

October 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group