Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS:रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क एआई प्रशिक्षण, पिता-पुत्र की तीन जोड़ियों ने किया रक्तदान, महिलाओं की भी रही उल्लेखनीय भागीदारी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS:रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क एआई प्रशिक्षण, पिता-पुत्र की तीन जोड़ियों ने किया रक्तदान, महिलाओं की भी रही उल्लेखनीय भागीदारी

मेगा रक्तदान शिविर में जुटा मानवता का कारवां, 272 यूनिट रक्त संग्रह
News DeskBy News DeskJune 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को बिष्टुपुर स्थित मिलनी हॉल में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (पीएसएफ), द मिलनी, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मानवता और सामाजिक सरोकारों को समर्पित इस शिविर में 272 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जो गर्मी के मौसम में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। शिविर में कुल 325 लोगों ने पंजीयन कराया था।

इस अवसर पर रक्तदान को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने की अनूठी पहल भी की गई। ई-डिजिटल इंडिया की ओर से सभी रक्तदाताओं को निःशुल्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण प्रदान करने की घोषणा की गई। रक्तदाता इच्छानुसार ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाजसेवा के साथ-साथ युवाओं को नई तकनीकों से जोड़कर उनके कौशल और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर व्यवसायी एवं समाजसेवी शेखर डे, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रबंधक अभिषेक कश्यप, एरिया ऑफिसर नवीन चंद दास, द मिलनी के सचिव दीपांकर दत्ता, कृष्णेंदु चटर्जी, ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीकांत कटारे, टीम पीएसएफ के चेयरमैन पुलक चटर्जी, अरिजीत सरकार, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, महासचिव विकास श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुमित झा, ब्रजेश सिंह, गुलाब सिंह, बी. श्रीनिवास, रवि झा, जितेंद्र कुमार, प्रमोद झा, टीम पीएसएफ की ब्रांड एम्बेसडर नीला सेनगुप्ता, समाजसेवी दुखनी सोरेन, सुमित्रा हेम्ब्रम, जमशेदपुर ब्लड सेंटर के महाप्रबंधक संजय चौधरी तथा ई-डिजिटल इंडिया के प्रबंधक रामकृष्ण ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है और ऐसे अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अनेक जिंदगियों को बचाने का कार्य करते हैं।

शिविर की विशेष उपलब्धियों में पिता-पुत्र की तीन जोड़ियों द्वारा एक साथ रक्तदान करना शामिल रहा, जिसने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। वहीं महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली, जिन्होंने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सदस्य आकाश कुमार, अविनाश, सानू सरकार, अभिषेक तथा तारकेश्वर सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे दिन चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया और समाज सेवा के इस महाअभियान को सफल बनाया।

अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान के साथ कौशल विकास को जोड़ने की यह पहल भविष्य में भी जारी रहेगी, ताकि समाज सेवा और युवा सशक्तिकरण दोनों उद्देश्यों को एक साथ आगे बढ़ाया जा सके।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026
Recent Post

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

October 6, 2026

Saraikela: NH-33 पर VIP मूवमेंट के लिए सरायकेला पुलिस ने बनाई विशेष एस्कॉर्ट टीम, चौका थाने में होगी स्थायी तैनाती

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group