Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :शंकोसाईं के श्यामनगर के लापता प्रदीप साहू का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद
    Breaking News

    Jamshedpur News :शंकोसाईं के श्यामनगर के लापता प्रदीप साहू का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। शंकोसाईं के श्यामनगर में उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब चार दिनों से लापता 24 वर्षीय प्रदीप साहू का शव बुधवार की सुबह स्वर्णरेखा नदी के तट पर बरामद किया गया। स्थानीय लोग रोज की तरह श्यामनगर छठ घाट की ओर अपने दैनिक कार्यों से लौट रहे थे, तभी उनकी नजर नदी में तैरते एक शव पर पड़ी। करीब जाकर देखने पर उन्होंने पाया कि वह शव श्यामनगर निवासी प्रदीप साहू का है, जो बीते रविवार से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता था।

    स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने की सूचना जैसे ही प्रदीप के घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बेसुध होकर रोने-चिल्लाने लगे। पूरे इलाके में दुख और आक्रोश का माहौल फैल गया।

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    परिवार ने आरोप लगाया है कि रविवार को प्रदीप अपने तीन परिचित साथियों के साथ निकला था। उसी रात के बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों का कहना है कि प्रदीप की हत्या इन्हीं तीन युवकों ने मिलकर की और सबूत मिटाने के लिए शव को स्वर्णरेखा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में जिन तीन युवकों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, हत्या व्यक्तिगत विवाद या आपसी कहासुनी के चलते हुई हो सकती है, हालांकि पुलिस किसी भी एंगल को खारिज नहीं कर रही है।

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    उनकी मौत की जानकारी मिलते ही भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह भी मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। विकास सिंह ने कहा कि प्रदीप की मौत एक गंभीर अपराध का संकेत देती है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे पुलिस पर कड़ी कार्रवाई का दबाव बनाए रखेंगे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    body recovered from river breaking crime news crime in Jharkhand Jamdeshpur latest update jamshedpur crime news Jamshedpur murder update Jharkhand local news missing youth found dead police investigation Jamshedpur shankosai missing youth Shankosai Shyamnagar news Shyamnagar murder case suspicious death case swarnarekha ghat incident Swarnarekha river body recovered youth murder case तीन साथियों ने हत्या प्रदीप साहू शव बरामद प्रदीप साहू हत्या हत्या की खबर जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group