Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :चार करोड़ झारखंडवासियों को निराश करने वाला बजट, हेमंत सरकार ने बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं, मजदूरों की अनदेखी की: भाजपा
    Breaking News

    Jamshedpur News :चार करोड़ झारखंडवासियों को निराश करने वाला बजट, हेमंत सरकार ने बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं, मजदूरों की अनदेखी की: भाजपा

    News DeskBy News DeskFebruary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए बजट को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पूरी तरह दिशाहीन और निराशाजनक करार दिया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने मंगलवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार के इस बजट में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसे जनता के हित में स्वागत योग्य कहा जा सके। यह बजट युवा, महिला, किसान, मजदूर सभी को निराश करने वाला है। संजीव सिन्हा ने कहा कि हेमंत सरकार ने इस बार के बजट की राशि को बढ़ाया है परंतु पिछले बजट की कितनी राशि खर्च कर पाई यह नहीं बताया। हेमंत सरकार के पुराने प्रदर्शनों को देखें तो हम सभी जानते हैं कि सरकार बजट की प्रस्तावित राशि खर्ज करने में असफल ही रही है। ऐसे में जब पिछले वर्ष के खर्च का पता नहीं होगा तो बजट बढ़ाने के लाभ क्या होंगे यह बातें चिंतनीय और सोचनीय है। इसके साथ ही, युवाओं, महिलाओं, किसानों से बड़े वादे करने वाली सरकार ने बजट में इनसब पर कोई दिलचस्पी नही दिखाई है। बजट में किये गए घोषणाएं भी सरकार के नेतृत्वहीनता और कमजोर नेतृत्व के कारण धरातल पर उतरवाना बड़ी चुनौती साबित होगी।

    युवाओं के लिए रोजगार एवं रिक्त पड़े पदों के के लिए बजट में कोई प्रवधान नहीं: प्रेम झा

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने झारखंड सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर कहा कि झारखंड सरकार पिछले बजट की कई घोषणाओं को पूर्ण करने में विफल साबित हुई है। पिछले कई बजट में प्रस्तावित राशि खर्च करने में विफल रही झारखंड सरकार ने इस बार बजट का आकार तो बढ़ाया परंतु बजट में सभी वर्गों को निराशा ही हाथ लगी। युवाओं के लिए रोजगार एवं रिक्त पड़े पदों के के लिए बजट में कोई प्रवधान नहीं किया गया हैं। राज्य में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह बजट पूर्ण रूप से निराश करने वाला है।

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news भाजपा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group