Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान प्रारंभ होगा, एक्शन प्लान तैयार, बेहोश कर पकड़े जाएंगे सांडो
    Breaking News

    Jamshedpur News :आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान प्रारंभ होगा, एक्शन प्लान तैयार, बेहोश कर पकड़े जाएंगे सांडो

    News DeskBy News DeskDecember 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ वर्ल्ड एवं पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड प्रदेश महासचिव शशि आचार्य के नेतृत्व में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण से मुलाकात कर शहर में बढ़ती आवारा पशुओं एवं कुत्तों की समस्या पर विस्तृत चर्चा की गई।
    बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर की मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और गलियों में बढ़ती जंगली/आवारा कुत्तों, सांडों एवं अन्य मवेशियों की संख्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की। प्रतिनिधियों ने बताया कि आवारा पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। हाल के दिनों में जंगली सांडों के हमले में कई महिलाएँ गंभीर रूप से घायल हुई हैं तथा कुछ मामलों में मौतें भी हुई हैं। आवारा कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनाएँ भी तेजी से बढ़ रही हैं।
    इन सभी समस्याओं से अवगत होने के पश्चात भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण ने आश्वस्त किया कि मंगलवार से शहरी क्षेत्र में आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि सांड, आवारा पशुओं की पहचान एवं सर्वे के लिए 10 सदस्यीय विशेष टीम का गठन हो चुका है। पशुओं को पकड़ने के लिए एक्शन प्लान तैयार है। बेहोश कर पकड़े गए सांडो को गौशाला रखा जाएगा। वही आवारा कुत्तों का नसबंदी किया जाएगा। कुछ डॉक्टरों के अस्वस्थ होने से काम में देरी हुई थी, उनके स्थान पर अन्य डॉक्टरों की बहाली की प्रक्रिया चल रही है।
    शहरी क्षेत्र में प्रभावी संचालन के लिए एमएनएसी, जेएनएसी एवं जुगसलाई नगर पालिका का सहयोग लिया जाएगा। उपायुक्त के निर्देश मिलते ही पंचायत क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा।
    बैठक में संस्था की महासचिव शशि आचार्या, जिला अध्यक्ष रविंद्र कौर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, स्थानीय मुखिया धर्मदास माडी, उप मुखिया राजू पात्रो सहित अन्य लोग शामिल थे।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Anti Corruption Foundation of World Bulls to be tranquilized Dog sterilization Dr. Jyotindra Narayan Jamshedpur breaking news Jamshedpur stray animals Jharkhand news Municipal corporation support Road accident risk Shashi Acharya Shifting to gaushala Stray animal catching drive Stray dog issue Wild bull attack आवारा कुत्ता समस्या आवारा पशु पकड़ने का अभियान एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड कुत्तों की नसबंदी गौशाला स्थानांतरण जंगली सांड हमला जमशेदपुर आवारा पशु जमशेदपुर ब्रेकिंग न्यूज झारखंड समाचार डॉ ज्योतिंद्र नारायण नगर निगम सहयोग शशि आचार्या सड़क दुर्घटना खतरा सांड पकड़े जाएंगे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group