Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई और आपदा प्रबंधन कार्य, JNAC ने बढ़ाई निगरानी
Breaking News

Jamshedpur NEWS: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई और आपदा प्रबंधन कार्य, JNAC ने बढ़ाई निगरानी

News DeskBy News DeskAugust 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। हाल में हुई भारी बारिश और बाढ़ के बाद प्रभावित क्षेत्रों में सफाई, जल निकासी और आपदा प्रबंधन कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर सफाई एवं पुनर्स्थापना अभियान चलाया जा रहा है।

नगर आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद, J.A.S. के निर्देशानुसार शास्त्रीनगर, कल्याण नगर, बागुनहातु और बारीडीह सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को सतर्क करने के लिए लगातार माइकिंग भी कराई जा रही है।

कीचड़ और कचरे की हो रही सफाई

बाढ़ के बाद प्रभावित इलाकों में जमा कीचड़, गाद, कचरा और अन्य अवशेषों को हटाने के लिए सफाई कर्मियों, वाहनों और आवश्यक मशीनरी की तैनाती की गई है। नालियों की सफाई, अवरुद्ध जल निकासी मार्गों को खोलने, सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों से कचरा हटाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रभावित परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए ब्लीचिंग पाउडर और कीटाणुनाशक का छिड़काव भी कराया जा रहा है। जरूरत के अनुसार प्रभावित इलाकों में फॉगिंग की कार्रवाई भी की जा रही है।

Jharkhand: अफीम बरामदगी के लिए छापेमारी के दौरान आदिवासी महिला से मारपीट, CM हेमंत के निर्देश के बाद थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी

JNAC के संबंधित पदाधिकारी और सुपरवाइजर बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति पर विशेष नजर रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त मानवबल, सफाई वाहन और मशीनरी की तैनाती की जा रही है, ताकि राहत एवं पुनर्स्थापना कार्य में देरी न हो।

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और सफाई टीमों को निर्देश दिया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सफाई और जल निकासी कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं हो। नागरिकों से प्राप्त शिकायतों पर भी तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

बाढ़ और जलजमाव की समस्या के लिए हेल्पलाइन जारी

बाढ़, जलजमाव, सफाई, जल निकासी या आपदा प्रबंधन से संबंधित समस्या होने पर नागरिक हेल्पलाइन नंबर 079-70625111 पर सूचना दे सकते हैं। प्राप्त शिकायतों को संबंधित टीम तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Train Cancel करने पर बोला Supreme Court- ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े इस्तेमाल नहीं कर सकते’ …

नगर निकाय ने नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ के बाद सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालें। जलजमाव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति या स्वच्छता संबंधी समस्या की तत्काल सूचना हेल्पलाइन पर दें।

नगर निकाय की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सफाई, जल निकासी और जनसुरक्षा से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा कर सामान्य स्थिति बहाल करना है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: अफीम बरामदगी के लिए छापेमारी के दौरान आदिवासी महिला से मारपीट, CM हेमंत के निर्देश के बाद थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

October 10, 2026

Train Cancel करने पर बोला Supreme Court- ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े इस्तेमाल नहीं कर सकते’ …

October 10, 2026

CJP Protest: जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया

October 10, 2026
Recent Post

Jharkhand: अफीम बरामदगी के लिए छापेमारी के दौरान आदिवासी महिला से मारपीट, CM हेमंत के निर्देश के बाद थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

October 10, 2026

Train Cancel करने पर बोला Supreme Court- ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े इस्तेमाल नहीं कर सकते’ …

October 10, 2026

CJP Protest: जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया

October 10, 2026

Rahul Gandhi का बड़ा दावा…मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

October 10, 2026

Railway Train Cancelled: रेलवे ने 250 से अधिक मेल, एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों को रद्द किया, यह है वजह?

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group