Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News: कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन, धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह के इस्तीफे की मांग
Breaking News

Jamshedpur News: कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन, धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह के इस्तीफे की मांग

News DeskBy News DeskJuly 22, 2026Updated:July 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग की।

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। उनके अनुसार वर्षों से सामने आ रहे पेपर लीक मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से छात्रों में निराशा का माहौल है। उन्होंने कहा कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व से पहले बागबेड़ा में कृत्रिम घाट बनाने और सफाई की मांग, विधायक संजीव सरदार ने जुस्को अधिकारियों से की बात

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छात्रों के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा किए गए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं और सांसदों के साथ पुलिस का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं था। कांग्रेस ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग दोहराई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था कमजोर हुई है और प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस छात्रों के हित में अपना आंदोलन और तेज करेगी।

JAMSHEDPUR NEWS: आगरा के राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में गीता थिएटर की प्रभावशाली प्रस्तुति, युवा निर्देशक प्रेम दीक्षित को ‘स्वामी विवेकानंद सम्मान’

जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने आरोप लगाया कि शिक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्र सरकार का रवैया निराशाजनक है। वहीं प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी ने कहा कि छात्रों और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए तथा सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए।

प्रदर्शन में कांग्रेस के कई प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, ओबीसी विभाग, सोशल मीडिया सेल और विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व से पहले बागबेड़ा में कृत्रिम घाट बनाने और सफाई की मांग, विधायक संजीव सरदार ने जुस्को अधिकारियों से की बात

October 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: आगरा के राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में गीता थिएटर की प्रभावशाली प्रस्तुति, युवा निर्देशक प्रेम दीक्षित को ‘स्वामी विवेकानंद सम्मान’

October 24, 2026

Jamshedpur News :विकास योजनाओं की धीमी गति पर DC राजीव रंजन सख्त, सांसद-विधायक मद के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

October 24, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व से पहले बागबेड़ा में कृत्रिम घाट बनाने और सफाई की मांग, विधायक संजीव सरदार ने जुस्को अधिकारियों से की बात

October 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: आगरा के राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में गीता थिएटर की प्रभावशाली प्रस्तुति, युवा निर्देशक प्रेम दीक्षित को ‘स्वामी विवेकानंद सम्मान’

October 24, 2026

Jamshedpur News :विकास योजनाओं की धीमी गति पर DC राजीव रंजन सख्त, सांसद-विधायक मद के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

October 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ से पहले सोनारी और मानगो में लगीं 25 लाइटें, विधायक सरयू राय की पहल से रोशन हुए कई इलाके

October 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य: सरयू राय

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group