Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर घटना पर कांग्रेस का विरोध, बार संचालक और बाउंसरों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर घटना पर कांग्रेस का विरोध, बार संचालक और बाउंसरों पर कार्रवाई की उठाई मांग

News DeskBy News DeskJune 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में झारखंड के एडीजीपी मनोज कौशिक और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय से मुलाकात कर बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के समीप हुई आपराधिक घटना को लेकर विस्तृत मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से त्वरित, निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शशिभूषण राय, 44 विधानसभा प्रभारी नीरज भोक्ता, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, अंसार खान, आशुतोष कुमार सिंह, फिरोज खान, अमित श्रीवास्तव, नलिनी सिन्हा, लव कुमार निराला, गुरदीप सिंह सोहल, प्रताप यादव, रूबी ठाकुर, शिबु सिंह और रंजीत सिंह सहित कई नेता मौजूद थे।

मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी देने की मांग

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि घटना में मृत युवक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए उसकी पत्नी को राज्य सरकार की ओर से तत्काल सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही, घटना में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग की कि मामले में लापरवाही बरतने वाले संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए और आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Golmuri Bank Loot: केनरा बैंक लूट में पुलिस ने जारी की बंगाल और बिहार के तीन आरोपियों अमन, प्रियदर्शी और साका की तस्वीर

डबल डाउन बार की गतिविधियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग

जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह और जिला प्रभारी शशिभूषण राय ने डबल डाउन बार में संचालित गतिविधियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बार परिसर में होने वाले विवादों को नियंत्रित करने के बजाय उन्हें बाहर तक पहुंचने दिया जाता है, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा प्रभावित होती है।

प्रतिनिधिमंडल ने बार संचालक मीरत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी तथा घटना में शामिल बाउंसरों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

रात 11 बजे के बाद बार और रेस्टोरेंट संचालन पर रोक लगाने की मांग

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि जमशेदपुर में रात 11 बजे के बाद बार और रेस्टोरेंट के संचालन पर प्रभावी नियंत्रण और प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में विसंगतियों पर जारी नोटिस को लेकर CEO ने जारी किए निर्देश, 10 को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्पडेस्क

अपराध और नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की मांग

जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि जमशेदपुर और पूर्वी सिंहभूम जिले में बढ़ते अपराध, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने और शहर में स्थायी शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रशासन ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

एडीजीपी मनोज कौशिक और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सभी बिंदुओं पर नियमानुसार और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Golmuri Bank Loot: केनरा बैंक लूट में पुलिस ने जारी की बंगाल और बिहार के तीन आरोपियों अमन, प्रियदर्शी और साका की तस्वीर

October 4, 2026

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में विसंगतियों पर जारी नोटिस को लेकर CEO ने जारी किए निर्देश, 10 को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्पडेस्क

October 4, 2026

Jharkhand: राज्य के सरकारी अस्पतालों के लिए 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन आठ अक्टूबर से, 31 अक्टूबर तक मौका

October 4, 2026
Recent Post

Golmuri Bank Loot: केनरा बैंक लूट में पुलिस ने जारी की बंगाल और बिहार के तीन आरोपियों अमन, प्रियदर्शी और साका की तस्वीर

October 4, 2026

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में विसंगतियों पर जारी नोटिस को लेकर CEO ने जारी किए निर्देश, 10 को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्पडेस्क

October 4, 2026

Jharkhand: राज्य के सरकारी अस्पतालों के लिए 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन आठ अक्टूबर से, 31 अक्टूबर तक मौका

October 4, 2026

Jamshedpur: जितिया पर मानगो स्वर्णरेखा नदी में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्रतियों ने नदी में स्नान कर की पूजा-अर्चना

October 4, 2026

Jamshedpur. न्यू बाराद्वारी में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोली बरामद

October 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group