Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    News DeskBy News DeskMay 26, 2026Updated:May 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया।

    इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर विरोध जताया और महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला।

    “महंगाई से जनता त्राहिमाम”

    जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि देश की आम जनता आज महंगाई की मार से परेशान है, लेकिन केंद्र सरकार लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से परिवहन खर्च बढ़ गया है, जिसका सीधा असर खाद्य सामग्री, सब्जियों, दवाओं, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, जबकि भाजपा सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी है।

    JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा में अवैध बालू खनन पर प्रशासन की सर्जिकल स्ट्राइक, 3 हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    परविंदर सिंह ने कहा कि चुनाव के समय महंगाई कम करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार अब जनता के साथ विश्वासघात कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किए जा रहे हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार टैक्स के नाम पर जनता से खुली लूट कर रही है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यंग्य करते हुए कहा कि “मेलोडी चॉकलेट खिलाकर विदेशों में भारत की जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है।”

    कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन

    कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक जनता की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान में लोगों का आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर और बड़ा आंदोलन करेगी।

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं समस्याएं, कई मामलों का हुआ ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान

    जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें तुरंत वापस लेने और महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग की।

    बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

    कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया। अभियान में प्रदेश महामंत्री रविन्द्र कुमार झा, बिजय यादव, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, रजनीश सिंह, अविनाश सिंह, शैलेश पाण्डेय, जसवंत सिंह जस्सी, रईस रिजवी, अपर्णा गुहा, आशुतोष सिंह, गुरदीप सिंह सोहल, पूरबी रानी दत्ता, अमित श्रीवास्तव, नलिनी सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Congress Against BJP Congress Demonstration Congress Protest Jamshedpur Congress Signature Campaign East Singhbhum Congress Fuel Price Hike India Fuel Price Protest India Inflation News Inflation Issue India Jamshedpur Congress news Jamshedpur Political News Jharkhand Congress: Jharkhand political update Mahangai Protest Narendra Modi News Parvinder Singh Petrol Diesel Mahangai Petrol Diesel News Petrol Diesel Price Hike Rising Fuel Prices
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा में अवैध बालू खनन पर प्रशासन की सर्जिकल स्ट्राइक, 3 हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    May 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं समस्याएं, कई मामलों का हुआ ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान

    May 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: ट्रेनों की लेटलतीफी पर आर-पार के मूड में सरयू राय, बुधवार को रेल महाप्रबंधक से करेंगे अहम वार्ता

    May 26, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा में अवैध बालू खनन पर प्रशासन की सर्जिकल स्ट्राइक, 3 हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    May 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं समस्याएं, कई मामलों का हुआ ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान

    May 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    May 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: ट्रेनों की लेटलतीफी पर आर-पार के मूड में सरयू राय, बुधवार को रेल महाप्रबंधक से करेंगे अहम वार्ता

    May 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :31 मई तक पीएम आवास की चाबी नहीं मिली तो 1 जून से अनशन करेंगे सरयू राय

    May 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group