Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

News DeskBy News DeskJune 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर,।
सी.पी. समिति विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा विद्यालय के अध्यक्ष एवं भाजपा पूर्वी सिंहभूम के नव-नियुक्त जिला प्रभारी श्री दिनेश कुमार के सम्मान में विद्यालय सभागार में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उन्हें बुके, शॉल एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक श्री खेमलाल चौधरी, प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अमित कुमार सिंह सहित प्रबंधन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के महासचिव श्री परमानंद कौशल ने किया।

इस अवसर पर ग्रीष्मावकाश के पश्चात विद्यालय के पुनः संचालन, विद्यार्थियों के स्वागत, बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं अनुशासित शैक्षणिक माहौल को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझावों पर विचार-विमर्श हुआ।

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

अपने संबोधन में श्री दिनेश कुमार ने शिक्षा के महत्व, विद्यालय की प्रगति तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है तथा विद्यालय परिवार के सहयोग से संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा दिए गए सम्मान के लिए सभी सदस्यों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने श्री दिनेश कुमार को भाजपा द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने को विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय बताते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदेव साहू, सालिक दास देवांगन, जैसेप लाल देवांगन, रामनरेश साहू, बीरेन्द्र कुमार, रेमन कुमार, अजय साहू, संतोष कुमार, धनेश्वर प्रसाद, खेमलाल साहू, छगन लाल, हेमंत कुमार साहू, दिनेश कुमार साहू, संदीप कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, आकाश साहू, त्रिवेणी कुमार, सत्येंद्र साहू, शिव कुमार सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

अंत में सभी सदस्यों ने श्री दिनेश कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए पुनः शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय एवं समाज के विकास में उनके निरंतर योगदान की कामना की।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

October 6, 2026

Saraikela: NH-33 पर VIP मूवमेंट के लिए सरायकेला पुलिस ने बनाई विशेष एस्कॉर्ट टीम, चौका थाने में होगी स्थायी तैनाती

October 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

October 6, 2026

Saraikela: NH-33 पर VIP मूवमेंट के लिए सरायकेला पुलिस ने बनाई विशेष एस्कॉर्ट टीम, चौका थाने में होगी स्थायी तैनाती

October 6, 2026

Jamshedpur: ‘सैलून में पैसा लगाइए, मुनाफा मिलेगा’, सोनारी के ‘साटिन पिंक सैलून’ की आड़ में ₹2.51 करोड़ की ठगी, दंपति और बेटे पर FIR

October 6, 2026

Jharkhand: देवघर में चोरों ने उखाड़ लिया SBI का पूरा ATM, कार से सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूरी पर ले गये, फिर लादकर हो गये फरार

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group