Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS : डालसा ने ट्रैफिक पुलिस और ट्रांसजेंडरों के बीच बांटा ORS व ठंडा पानी, गोविंदपुर में चलाया विधिक जागरूकता अभियान
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS : डालसा ने ट्रैफिक पुलिस और ट्रांसजेंडरों के बीच बांटा ORS व ठंडा पानी, गोविंदपुर में चलाया विधिक जागरूकता अभियान

    News DeskBy News DeskMay 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर ।

    भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से मानवता और सामाजिक सेवा की मिसाल पेश की गई। नालसा एवं झालसा के निर्देश पर चल रहे 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत डालसा के अधिकार मित्र (पीएलवी) ने न्याय रथ के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और ट्रांसजेंडरों के बीच ओआरएस पैकेट एवं ठंडा जल वितरित किया।

    कई इलाकों में पहुंचा न्याय रथ

    डालसा का न्याय रथ सिदगोड़ा, गोलमुरी, तारकंपनी, अन्ना चौक सहित कई क्षेत्रों में पहुंचा, जहां भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री दी गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने राहत महसूस करते हुए डालसा का आभार व्यक्त किया।

    गोविंदपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम

    इसके बाद डालसा का न्याय रथ गोविंदपुर पहुंचा, जहां गोविंदपुर उत्तरी पंचायत भवन एवं गोविंदपुर दक्षिणी पंचायत भवन में ग्रामीणों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    पीएलवी ने दी कानूनों की जानकारी

    इस अवसर पर डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायसवाल, आशीष प्रजापति, प्रकाश शांडिल, सुनीता कुमारी एवं रीना तिवारी ने ग्रामीणों को कानूनी सहायता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

    कार्यक्रम में नागरिकों को डालसा के कार्य एवं उद्देश्य, मौलिक अधिकार और कर्तव्य, बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, पोक्सो एक्ट, डायन प्रथा, सड़क दुर्घटना क्लेम, आपदा राहत एवं मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

    समस्याओं के समाधान के लिए डालसा से संपर्क की अपील

    पीएलवी टीम ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी कानूनी समस्या या सहायता के लिए वे सीधे डालसा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना डालसा का मुख्य उद्देश्य है।

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    जनप्रतिनिधियों का रहा सहयोग

    पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया आलोक शांडिल एवं पंचायत समिति सदस्य अंजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कानूनी जागरूकता अभियान की सराहना की।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DALSA Jamshedpur govindpur news Jamshedpur news JHALSA Program Jharkhand news Justice Rath Legal Awareness Camp NALSA Campaign ORS Distribution Traffic Police Jamshedpur ओआरएस वितरण कानूनी सहायता गोविंदपुर समाचार ट्रैफिक पुलिस डालसा जमशेदपुर न्याय रथ पोक्सो एक्ट बाल विवाह कानून मानव तस्करी कानून विधिक जागरूकता कार्यक्रम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026
    Recent Post

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026

    Saraikela: सहकारिता बैंक की सरायकेला शाखा से जुड़े 50 करोड़ लोन घोटाला मामले में व्यवसायी संजय कुमार डालमिया को हाई कोर्ट से राहत

    July 21, 2026

    Jharkhand: सात स्कूली छात्र 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलसे, दो की मौत

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group