Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर पहुंचा डालसा का मोबाइल विधिक जागरूकता वैन, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को कानून की दी गई जानकारी
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर पहुंचा डालसा का मोबाइल विधिक जागरूकता वैन, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को कानून की दी गई जानकारी

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) पूर्वी सिंहभूम द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को डालसा का मोबाइल जागरूकता वैन सुंदरनगर पहुंचा। इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नांदुप में विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

    स्कूली बच्चों को दी गई कानूनी जानकारी

    कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल की सदस्य योगिता कुमारी तथा डालसा के पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, सुनील पांडेय, अरुण रजक, ग्लोरिया पूर्ति, सीमा देवी, बालेश्वर दास, जयंतो नंदी, रीना तिवारी, रामकंडे मिश्रा, चैतन्य नायक, सूरज कुमार और निलेश पाल ने छात्रों को कानून और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

    अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्य एवं उद्देश्य, नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, घरेलू हिंसा से संरक्षण, पॉक्सो (POCSO) अधिनियम, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम, चाइल्ड प्रोटेक्शन, गुड टच-बैड टच, मानव तस्करी (चाइल्ड ट्रैफिकिंग), नशा उन्मूलन तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

    Jamshedpur NEWS: रघुवर दास से सैकड़ों बहनों ने बंधवाई राखी, नारी सम्मान और सुरक्षा का लिया संकल्प

    विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भी चलाया जागरूकता अभियान

    विद्यालय के अलावा डालसा की टीम ने करणडीह ब्लॉक परिसर स्थित आधार स्थायी केंद्र, करणडीह चौक, सुंदरनगर यात्री पड़ाव, तुरामडीह तथा कुदादा सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भी विधिक जागरूकता अभियान चलाया।

    इस दौरान लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, महिलाओं एवं बच्चों के कानूनी अधिकार, सामाजिक अपराधों की रोकथाम तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में जानकारी दी गई।

    Jamshedpur NEWS: खेलों के प्रति टाटा स्टील की अटूट प्रतिबद्धता, चैंपियन बनाने से सशक्त समुदायों तक

    90 दिवसीय अभियान का उद्देश्य

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित इस 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों, महिलाओं, बच्चों और विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है, ताकि जरूरतमंद लोग समय पर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकें और कानून के प्रति जागरूक समाज का निर्माण हो।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Child Labour child marriage Child Protection Child Trafficking District Legal Services Authority DLSA Jamshedpur Domestic Violence Awareness Drug De-addiction east singhbhum news Free Legal Aid Good Touch Bad Touch Government Schemes Jamshedpur latest news Jamshedpur news Jharkhand news Karandih News Kudada News Legal Aid Legal Awareness Campaign Legal Literacy Campaign Legal Rights Legal Services Authority Mobile Legal Awareness Van PLV Jamshedpur POCSO Act Public Awareness Program School Awareness Programme Sundernagar News Turamdih News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: रघुवर दास से सैकड़ों बहनों ने बंधवाई राखी, नारी सम्मान और सुरक्षा का लिया संकल्प

    August 28, 2026

    Jamshedpur NEWS: खेलों के प्रति टाटा स्टील की अटूट प्रतिबद्धता, चैंपियन बनाने से सशक्त समुदायों तक

    August 28, 2026

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में राष्ट्रीय खेल सप्ताह का शुभारंभ, बैडमिंटन-टेबल टेनिस से हुई शुरुआत

    August 28, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: रघुवर दास से सैकड़ों बहनों ने बंधवाई राखी, नारी सम्मान और सुरक्षा का लिया संकल्प

    August 28, 2026

    Jamshedpur NEWS: खेलों के प्रति टाटा स्टील की अटूट प्रतिबद्धता, चैंपियन बनाने से सशक्त समुदायों तक

    August 28, 2026

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में राष्ट्रीय खेल सप्ताह का शुभारंभ, बैडमिंटन-टेबल टेनिस से हुई शुरुआत

    August 28, 2026

    Jamshedpur NEWS: बन्ना गुप्ता-सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का लिया संकल्प

    August 28, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर 28 से 30 अगस्त तक होंगे खेल और जागरूकता कार्यक्रम

    August 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group