Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: DC राजीव रंजन का जनता दरबार! जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर: आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन को जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार (14 अगस्त 2026) को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के समाहरणालय (Collectorate) में ‘जन शिकायत निवारण दिवस’ का आयोजन किया गया। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त (DC) श्री राजीव रंजन (Rajiv Ranjan) ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अपनी फरियाद लेकर पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामूहिक हित और अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपे। DC ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर यथोचित और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

स्कूल फीस माफी, पेंशन और प्रदूषण के उठे मुद्दे

इस जनता दरबार (Janta Darbar) में जिले के अलग-अलग कोनों से लोग अपनी बुनियादी और गंभीर समस्याएं लेकर पहुंचे थे। उपायुक्त के समक्ष जनहित और व्यक्तिगत मामलों से जुड़े कई तरह के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:

“जन शिकायतों का निराकरण जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता”

उपायुक्त  राजीव रंजन ने सभी फरियादियों की बातों को पूरे धैय के साथ सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

Exit mobile version